यात्रा

IRCTC Leh Ladakh Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से गर्मियों में घूमें लेह और लद्दाख, जेब से खर्च होंगे बस इतने कम रुपए

IRCTC Leh Ladakh Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप लेह और लद्दाख घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप लेह में 3 रात, नुब्रा में 2 रात और पैंगोंग में 1 रात रहेंगे। इस पैकेज में शेयरिंग बेसिस पर आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा।

Image

IRCTC Leh Ladakh Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से गर्मियों में घूमें लेह और लद्दाख।

IRCTC Leh Ladakh Package: देश में घूमने के लिए लेह (Leh) और लद्दाख (Ladakh) बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां पर आते हैं। गर्मियों की छुट्टियों में लेह और लद्दाख घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। अगर आप मई के महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) का ये पैकेज आपके बड़े काम का हो सकता है। दरअसल आईआरसीटीसी ने लेह (IRCTC Leh Package) और लद्दाख (IRCTC Ladakh Package) को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज निकाला है।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम LEH WITH TURTUK EX HYDERABAD (SHA41) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 21 तारीख यानी 21 मई को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से दिल्ली होते हुए लेह आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

IRCTC Package

IRCTC Package

IRCTC के इस पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप लेह और लद्दाख घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप लेह में 3 रात, नुब्रा में 2 रात और पैंगोंग में 1 रात रहेंगे। इस पैकेज में शेयरिंग बेसिस पर आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस पैकेज में मिलेगा। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी इस पैकेज में आपको मिलेगा। इनर लाइन परमिट भी इस पैकेज में आपको मिलेगा। जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

वहीं बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 65,670 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 60,755 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 60,200 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 58,890 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने नहीं लेने पर 54,070 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए 39,445 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article