यात्रा

IRCTC Leh Ladakh Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से मई में बनाएं लेह और लद्दाख घूमने का प्लान, खर्च होंगे बस इतने कम रुपए

IRCTC Leh Ladakh Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप लेह और लद्दाख घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप लेह में 3 रात, नुब्रा में 2 रात और पैंगोंग में 1 रात रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस पैकेज में मिलेगा।

Image

IRCTC Leh Ladakh Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से मई में बनाएं लेह और लद्दाख घूमने का प्लान।

IRCTC Leh Ladakh Package: लेह (Leh) और लद्दाख (Ladakh) देश में घूमने के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। देश के साथ विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। गर्मियों के मौसम में लेह और लद्दाख घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। अगर आप इसी महीने यहां आने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी ने मई महीने में लेह (IRCTC Leh Package) और लद्दाख (IRCTC Ladakh Package) के लिए एक स्पेशल एयर टूर पैकेज निकाला है।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम DISCOVER LADAKH WITH IRCTC- LTC APPROVED (NDA12) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 18 तारीख यानी 18 मई को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से लेह आना-जाना विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

Leh Ladakh Package

Leh Ladakh Package

IRCTC के इस पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप लेह और लद्दाख घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप लेह में 3 रात, नुब्रा में 2 रात और पैंगोंग में 1 रात रहेंगे। इस पैकेज में शेयरिंग बेसिस पर आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस पैकेज में मिलेगा। साथ ही इनर लाइन परमिट भी इस पैकेज में आपको मिलेगा।

बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 58,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 53,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 52,400 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 50,900 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने नहीं लेने पर 45,600 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए 30,200 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article