28 जून को पटना से होगी पैकेज की शुरुआत
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम THRILLING LEH LADAKH TOUR WITH PANGONG LAKE है। ये पूरा पैकेज हफ्तेभर का है, यानी 6 रात और 7 दिन। ये पैकेज 28 जून को बिहार की राजधानी पटना से शुरू होगा। इस पैकेज में आप फ्लाइट से ट्रैवल करेंगे, यानी आप पटना से दिल्ली होते हुए लेह लैंड करेंगे। इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी टिकट से आप आना-जाना करेंगे।

Leh-Ladakh Package
मील प्लान में शामिल है तीनों टाइम का खाना
अब सवाल है कि आप हफ्तेभर में लेह-लद्दाख में कहां-कहां घूमेंगे। इस पैकेज में आप लेह के साथ ही शाम घाटी, नुब्रा, पैंगोंग और तुरतुक का दीदार कर सकेंगे। इस पैकेज में आपको डीलक्स होटल में ठहराया जाएगा, जहां आप लेह में 3 रात नुब्रा में 2 रात और पैंगोंग में 1 रात रहेंगे। नॉन एसी गाड़ी से आपको पूरे पैकेज में घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। खाना भी इस पैकेज में मिलेगा, जिसमें 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर (सभी वेज) दिया जाएगा। इसके अलावा इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस, इनर लाइन परमिट, जीसएसटी, नुब्रा वैली में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल है। साथ ही हर गाड़ी में इमरजेंसी के लिए एक कॉमन ऑक्सीजन सिलेंडर भी होगा।
पैकेज के लिए कम से कम खर्च होंगे 62,100 रुपए
अब आखिर में आपको बताते हैं कि इस पैकेज को लेने में आपके कितने रुपए खर्च होंगे। अगर इस पैकेज को शेयरिंग कर 3 लोग बुक करते हैं, तो उन्हें 62,100 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत 62,650 रुपए और कोई सिर्फ अकेले के लिए इस पैकेज को बुक करता है तो 67,600 रुपए खर्च होंगे। अगर आपके साथ 5 साल से 11 साल का बच्चा है, तो आपको उसके लिए 60,800 रुपए देने होंगे। वहीं 2 से 4 साल तक के बच्चे के लिए पैकेज की प्राइस 55,900 रुपए है।
(EPA017) है पैकेज का बुकिंग कोड
पैकेज के बारे में सभी जानकारी बताने के बाद अब हम आपको बताते हैं कि आप इस पैकेज को कैसे बुक कर सकते हैं। आप इस पैकेज को www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इस पैकेज का बुकिंग कोड (EPA017) है। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।
