IRCTC Ladakh Package: भारत (India) में मई (May) के महीने में लोग सबसे ज्यादा घूमने (Travel) के लिए जाते हैं। देश में घूमने के लिए लद्दाख (Ladakh) किसी जन्नत से कम नहीं है। लद्दाख और उसके आसपास आपको घूमने (Best Places in Ladakh) के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप इसी महीने लद्दाख घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने लद्दाख को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Ladakh Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप लद्दाख के साथ कई सारी जगह घूम सकेंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम LADAKH WITH IRCTC EX LUCKNOW (NLA96) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। पैकेज इसी महीने की 23 तारीख, यानी 23 मई को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से लेह आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

Ladakh Package
IRCTC के इस पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप लेह, नुब्रा, पैंगोंग, शाम वैली, तुरतुक घूम सकेंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। इसके अलावा इस पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इसके अलावा आप इस पैकेज में 3 रात लेह, 2 रात नुब्रा और पैंगोंग में 1 रात रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेगा। साथ ही इनर लाइन परमिट भी इस पैकेज में शामिल है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में आपको मिलेगा।
वहीं बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 60,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 55,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 54,600 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 53,300 रुपए और 5 साल से लेकर 11 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 48,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
