IRCTC Ladakh Package: हमारे देश भारत में घूमने की एक से बढ़कर एक जगह हैं। देश में घूमने के लिए लद्दाख (Ladakh) भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां के नजारे देखकर आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा। यहां आपको घूमने के कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन (Travel Options in Ladakh) मिलेंगे। यहां की जगहों को देखकर आप बार-बार यहां आया करेंगे। अगर आप अगले महीने लद्दाख घूमने का प्लान (Travel Plan For Ladakh) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने लद्दाख को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Ladakh Package) निकाला है, जिसमें आप लद्दाख की कई सुंदर-सुंदर जगह (Touist Places in Ladakh) घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम EXOTIC LADAKH (WMA49) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 6 तारीख, यानी 6 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से लेह आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

Ladakh Package
IRCTC के इस पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप लद्दाख, लेह, नुब्रा, पैंगोंग, शाम घाटी, तुरतुक घूम सकेंगे। इस पैकेज में आपको बाय रोड नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आप स्टैंडर्ड होटल या टेंट में रहेंगे, जिसमें 3 रात लेह, 2 रात नुब्रा और 1 रात पैंगोंग में रहेंगे। मील प्लान में आपको इस पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेगा। इसके अलावा लेह से पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड साथ में रहेगा। साथ ही इनर लाइन परमिट भी इस टूर पैकेज में शामिल है। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 64,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 59,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 58,900 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 57,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 52,600 रुपए और 2 साल से लेकर 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
