यात्रा

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता घुमाएं भगवान के देश, 5 दिन में भी जेब से नहीं खर्च होंगे ज्यादा रुपए

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस खास रोड़ टूर पैकेज में आप अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार, त्रिवेन्द्रम घूम पाएंगे। ये रोड़ टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज 3 मई को त्रिवेन्द्रम से शुरू होगा।

Image

IRCTC Kerala Special Road Tour Package With Houseboat Stay From Trivandrum

IRCTC Kerala Package: यूं तो आपने देशभर के कई राज्यों में सफर किया होगा लेकिन केरल (Kerala) की बात ही अलग है। भगवान की नगरी के नाम से मशहूर ये जगह भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है। घूमने (Travel) के लिए तो केरल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक से बढ़कर एक ऑप्शन (Travel Options in Kerala) मिलेंगे। कई सारे लोग अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाने यहां आते हैं तो कुछ कपल्स हनीमून (Honeymoon) के लिए भी केरल आना पसंद करते हैं। अगर आप भी मई के महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर काम की है। दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हाल ही में केरल के लिए एक स्पेशल पैकेज लॉन्च किया है। इस स्पेशल रोड़ टूर पैकेज (IRCTC Cab Tour Package) में आपको केरल की कई सुंदर-सुंदर जगह घूमने (Best Tourist Places in Kerala) का मौका मिलेगा।

आईआरसीटीसी के इस खास रोड़ टूर पैकेज का नाम EXOTIC KERALA WITH HOUSEBOAT STAY (SEH039) है। ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज मई महीने की 3 तारीख को त्रिवेन्द्रम से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड एसी वाली कार ही रहेगी।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

आईआरसीटीसी के इस खास रोड़ टूर पैकेज में आप अलेप्पी, कोच्चि, कोवालम, कुमारकोम, मुन्नार, और थेक्कडी घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 1 रात त्रिवेन्द्रम, 1 रात अलेप्पी, 1 रात थेक्कडी, 1 रात मुन्नार और 1 रात कोच्चि में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, डिनर और लंच भी मिलेगा। पूरे पैकेज के दौरान आपको एसी कैब से घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

बात अगर इस स्पेशल टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 51,715 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 26,585 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,880 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,970 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 4,040 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article