IRCTC Kerala Package: देश में घूमने के लिए केरल की गिनती बढ़िया और सुंदर राज्यों में की जाती है। दक्षिण भारत के इस राज्य को 'भगवान का देश' भी कहते हैं। केरल में घूमने के लिए हर उम्र के लोग आ सकते हैं और हर किसी के लिए यहां घूमने के कई ऑप्शंस हैं। केरल में आपको देवी-देवताओं के मंदिरों से लेकर हिल स्टेशन, चाय और कॉफी के बागान समेत कई सारी जगह हैं। केरल की खूबसूरती ऐसी है कि एक बार यहां आने के बाद यहां से लौटने का मन नहीं करता है। हर साल काफी संख्या में देश के कोने-कोने से पर्यटक भगवान के इस देश को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं।
IRCTC के पैकेज से घूमें 'भगवान का देश'
अगर आप भी केरल घूमना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी के पैकेज से यहां आ सकते हैं। आईआरसीटीसी केरल के लिए अलग-अलग पैकेज लाता रहता है, जिसमें से किसी एक को बुक कर आप भगवान का देश घूम सकेंगे। अगस्त महीने के लिए केरल को लेकर आईआरसीटीसी का पैकेज है, जो 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज का नाम Cultural Kerala-Monsoon Magic है। ये पैकेज 13 अगस्त को हैदराबाद से शुरू होगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।

Kerala Package
मील प्लान में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 5 डिनर
पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। इंडिगो एयरलाइंस के इकोनॉमी टिकट से आप सबसे पहले हैदराबाद से कोच्चि पहुंचेंगे। इस पैकेज में आपको केरल की चार जगह - कोच्चि, कुमारकोम, मुन्नार और त्रिवेन्द्रम घुमाया जाएगा। इसके अलावा आप मुन्नार में 2 रात और कोच्चि, कुमारकोम और त्रिवेन्द्रम में 1-1 रात बढ़िया होटल में रहेंगे। इस पैकेज में खाना भी शामिल है, जिसमें 5 सुबह का नाश्ता, 1 दिन का लंच और 5 रात का खाना शामिल है। इस पैकेज में एसी बस से केरल की 4 सुंदर-सुंदर जगहों को घुमाने के साथ ही साइट सीन भी कराया जाएगा। पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी शामिल है।
आईआरसीटीसी ने पैकेज का कितना रखा है प्राइस
अब आते हैं इस पैकेज की प्राइस पर। केरल का ये पैकेज ज्यादा महंगा नहीं है। इस पैकेज को सिर्फ एक आदमी के लिए बुक करने पर 47,700 रुपए का खर्चा होगा। वहीं दो लोगों (शेयरिंग) के लिए पैकेज की प्राइस 33,800 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 32,700 रुपए है। इसके अलावा अगर आपके साथ बच्चा भी ट्रैवल करता है, तो इसके लिए आपको 30,450 रुपए से 18,100 रुपए के बीच खर्च होंगे।
ऑनलाइन/ऑफलाइन से पैकेज होगा बुक
अब आपके मन में सवाल होगा कि अगर इस पैकेज को बुक करना होगा, तो कैसे इसे बुक करें। अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आप दो तरीकों से इसे अपने लिए बुक कर सकते हैं। जल्दी से बुक करने के लिए आप ऑनलाइन के जरिए पैकेज को बुक कर पाएंगे। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा, वहीं अगर आप ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन तरीके से पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा।
