यात्रा

IRCTC Kashmir Package :अगस्त में बनाएं धरती का स्वर्ग देखने का प्लान, 6 दिन के टूर में दिखेंगे शानदार नजारे और सस्ते में निपट जाएगी ट्रिप

IRCTC Kashmir Tour Package in Hindi : अगस्त के महीने में यदि आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए लेकर आया हैं कश्मीर घूमने का मौका। 5 रात और 6 दिन का यह शानदार पैकेज आपको धरती पर स्वर्ग का अहसास करा देगा। आइए जानते हैं कहां से और कब शुरु होगा सफर?

Image

IRCTC Kashmir Package

Photo : iStock

विविधताओं से भरा देश भारत घूमने के शौकीन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां आपको पर्वत से लेकर मैदान तक और सर्दी से लेकर गर्मी तक सब कुछ देखने को मिल जाएगा। ऐसी एक भारत की जगह है कश्मीर जहां जाना भला कौन नहीं पसंद करता है। धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर और इसका दीदार करने के लिए टूरिस्ट सात समुंदर पार से चलकर यहां पहुंचते हैं। कश्मीर में घूमने के लिए आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। जो इसे टूरिस्ट के लिए और भी ज्यादा पसंदीदा बना देते हैं। यही कारण है कि आपको यहां साल भर सैलानी घूमते हुए दिख जाएंगे। आज हम आपको कश्मीर घूमने का IRCTC का एक शानदार पैकेज बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा पैकेज?

6 दिन और 5 रात का है प्लान

कश्मीर घूमने के लिए प्लान किया गया IRCTC का टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। जिसे आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक करा सकते हैं। यह ट्रिप 23 अगस्त को भुवनेश्वर से शुरु होगी। जिसे KASHMIR - HEAVEN ON EARTH EX BHUBANESWAR (SCBA 27) नाम दिया गया है।

पैकेज में शामिल है फ्लाइट का सफर

कश्मीर घूमने के इस प्लान में आपको फ्लाइट के जरिए भुवनेश्वर से दिल्ली होते हुए कश्मीर की राजधानी श्रीनगर लाया जाएगा। जिसमें आप इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास में सफर करेंगे। इस पैकेज में शामिल ट्रिप के हिसाब से आप अपनी 5 रातें पहलगाम और श्रीनगर के होटल में बिताएंगे। वहीं आपको 1 रात डल झील में मौजूद हाउसबोट में रहने का भी मौका मिलेगा। इसके साथ ही आपके पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर भी शामिल किया गया है।

कितना होगा खर्च

KASHMIR - HEAVEN ON EARTH EX BHUBANESWAR (SCBA27) के इस पैकेज की बात करें तो आपको इसके लिए 51,050 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यदि आप 2 लोगों के शेयरिंय में यह पैकेज बुक करते हैं, तो आपको इसकी कीमत 46,920 रुपए पड़ेगी। कश्मीर की वादियों का लुत्फ उठाने के लिए आप इस पैकेज को IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article