यात्रा

IRCTC Kashmir Package: कश्मीर की इन सुंदर-सुंदर जगहों पर गर्लफ्रेंड संग मनाएं समर वेकेशन, आईआरसीटीसी के इस सस्ते पैकेज के लिए देने होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Kashmir Package: कश्मीर की इन सुंदर-सुंदर जगहों पर गर्लफ्रेंड संग मनाएं समर वेकेशन।

IRCTC Kashmir Package: कश्मीर (Kashmir) को धरती का स्वर्ग (Heaven) कहा जाता है। कश्मीर में आपको घूमने (Travel) के कई सुंदर-सुंदर ऑप्शन (Travel Options in Kashmir) मिलते हैं। देश के साथ विदेशों से भी टूरिस्ट इस जगह को देखने के लिए आता है। अगर आप अगले महीने मई में भीषण गर्मी से बचने के लिए कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप यहां आने का प्लान (Travel Plan) कर सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम KASHMIR HEAVEN ON EARTH EX MUMBAI (WMA50A) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 11 तारीख, यानी 11 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से श्रीनगर आना-जाना स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

Kashmir Package

Kashmir Package

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आप 4 रात श्रीनगर और 1 रात पहलगाम में रुकेंगे। बेताब घाटी, अरु घाटी, चंदनवाड़ी, मुगल गार्डन अवंतीपुरा खंडहर का एंट्री टिकट भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। डल झील/निगीन झील पर एक घंटे की शिकारा सवारी की प्राइस भी इस पैकेज में शामिल है। श्रीनगर से पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड साथ में रहेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

वहीं बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 63,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 54,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 50,700 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 48,400 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,600 रुपए और 2 साल से लेकर 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 35,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article