यात्रा

IRCTC Jammu-Kashmir Package: जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग... आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज से माता-पिता संग बनाएं यहां घूमने का प्लान, नहीं खर्च होंगे ज्यादा रुपए

IRCTC Jammu-Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, जम्मू, पहलगाम और श्रीनगर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 6 रात बढ़िया होटल में रहेंगे। इसके अलावा श्रीनगर में एक रात हाउस बोट में गुजारेंगे।

Image

IRCTC Jammu-Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज से माता-पिता संग बनाएं यहां घूमने का प्लान।

IRCTC Jammu-Kashmir Package: कश्मीर (Kashmir) को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और यहां घूमने (Travel) के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप मार्च के आखिरी हफ्ते में जम्मू (Jammu) और कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने जम्मू कश्मीर को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JAMMU & KASHMIR EX-PUNE (WMA77A) है। ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 29 तारीख, यानी 29 मार्च को पुणे से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें पुणे से दिल्ली होते हुए जम्मू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 7 ब्रेकफास्ट और 8 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, जम्मू, पहलगाम और श्रीनगर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 6 रात बढ़िया होटल में रहेंगे। इसके अलावा श्रीनगर में एक रात हाउस बोट में गुजारेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 8 डिनर मिलेगा। नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर से आपको घुमाया जाएगा। साथ ही एक घंटे की शिकारा राइड भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 55,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 46,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,800 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 41,200 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 37,600 रुपए, 5 साल से कम साल के बच्चे के लिए 23,500 रुपए और 2 साल तक के शिशु के लिए 3,600 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article