यात्रा

IRCTC Jammu Kashmir Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से बनाएं जम्मू कश्मीर घूमने का प्लान, वैष्णो देवी समेत घूमें ये सुंदर हिल स्टेशंस

Jammu Kashmir IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने जम्मू और कश्मीर के लिए एक शानदार पैकेज निकाला है, जिसमें आप यहां कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। पैकेज की शुरुआत 21 सितंबर को मुंबई से होगी। लोकल टूर गाइड के साथ जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में पहले से शामिल है।

Image

IRCTC Jammu Kashmir Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से बनाएं सितंबर में जम्मू कश्मीर का प्लान।

IRCTC Jammu Kashmir Package: भारत में घूमने के लिए जम्मू कश्मीर की गिनती बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। इस केंद्र शासित प्रदेश में घूमने के कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। माता वैष्णो देवी के मंदिर से लेकर यहां आपको कई सुंदर-सुंदर हिल स्टेशंस देखने को मिलते हैं। देश के दूर-दूर के राज्यों से टूरिस्ट यहां गर्मी से लेकर सर्दी के मौमस में यहां घूमने के लिए आते हैं। घूमने के लिए भारत आने वाले कई विदेशी टूरिस्ट भी यहां आना पसंद करते हैं। अगर आपका भी मन जम्मू कश्मीर घूमने का कर रहा है, तो आप सितंबर के महीने में आईआरसीटीसी के पैकेज को बुक कर यहां पहुंच सकते हैं।

जम्मू कश्मीर का 7 रात और 8 दिन का पैकेज

आईआरसीटीसी के जम्मू कश्मीर वाले इस पैकेज का नाम SPLENDID JAMMU & KASHMIR है। ये पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इस पैकेज में आप माता वैष्णो देवी के मंदिर के साथ ही गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग की खूबसूरत जगह देख सकेंगे। पैकेज की शुरुआत 21 सिंतबर को मुंबई से होगी। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। मुंबई से श्रीनगर और जम्मू से बॉम्बे आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। वहीं फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा।

Jammu Kashmir Package

Jammu Kashmir Package

मील प्लान में शामिल है सुबह का नाश्ता और रात का डिनर

इस पैकेज में आप नॉन एसी टेंपो से आपको घुमाया और साइट सीन कराया जाएगा। वहीं पैकेज में आपको स्टैंडर्ड होटल में ठहराया जाएगा, जहां आप श्रीनगर में 3 रात,1 रात पहलगाम, 2 रात कटरा और 1 रात श्रीनगर में हाउसबोट में गुजारेंगे। अगर इस पैकेज में खाने की बात करें तो आपको 7 सुबह का नाश्ता और 7 रात का खाना शामिल है। इसके अलावा हर दिन एक लीटर पानी की बोतल भी मिलेगी। इस पैकेज में आपको डल झील/निजेन झील पर एक घंटे की शिकारा राइड भी मिलेगी। लोकल टूर गाइड और जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

IRCTC पैकेज के लिए कितने रुपए होंगे खर्च ?

अगर आपको ये पैकेज बुक करना है तो आपको इस अकेले बुक करने पर 80,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को बुक करते हैं, तो उन्हें 64,000 रुपए प्रति यात्री देने होंगे। इसी तरह तीन लोगों पर पैकेज की प्राइस 61,100 रुपए है। अब अगर आपको बच्चों को भी साथ लेकर जाना है, तो इसके लिए 49,100 रुपए से 34,200 रुपए के बीच खर्चा आएगा। इस पैकेज को जल्दी से बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं अगर आप ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन तरीके से पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना पड़ेगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article