यात्रा

IRCTC Foreign Tour Package: फॉरेन में हनीमून का सपना होगा सच, IRCTC दे रहा विदेश के सैर का सुनहरा मौका

IRCTC International Tour Package: पिछले कुछ सालों में काठमांडू और बाली भारतीयों के घूमने की पहली पसंद के तौर पर देखा जा रहा है। तमाम न्यूली मैरिड कपल्स वहां हनीमून प्लान करते हैं। कुछ ऐसे हैं जो बहुत दिनों से इन जगहों की सैर का प्लान कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए आईआरसीटीस बेहतरीन मौका लाया है।

Image

IRCTC International Tpur Package

IRCTC Best Foreign Tour Packages: जून का महीना चल रहा है। यह ऐसा समय होता है जब बच्चों के स्कूल की भी छुट्टियां होती हैं। इन दिनों लोग फैमिली के साथ वेकेशन प्लान करते हैं। लोगों का टूर प्लान उनके बजट के हिसाब से होता है। कई लोग अपने बजट को देखते हुए वहां की सैर नहीं कर पाते हैं जहां वो जाना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कभी किसी फॉरेन टूर पर नहीं गए हैं। कुछ कपल्स शादी के बाद भी फॉरेन टूर का प्लान करते हैं।

पिछले कुछ सालों में काठमांडू और बाली भारतीयों के घूमने की पहली पसंद के तौर पर देखा जा रहा है। तमाम न्यूली मैरिड कपल्स वहां हनीमून प्लान करते हैं। कुछ ऐसे हैं जो बहुत दिनों से इन जगहों की सैर का प्लान कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए आईआरसीटीस बेहतरीन मौका लाया है। आईआरसीटीसी के कई ऐसे शानदार पैकेज हैं जो आपके फॉरेन टूर का सपना पूरा कर सकते हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ पैकेज पर एक नजर:

IRCTC Kathmandu package | आईआरसीटीसी काठमांडू पैकेज

इस पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI (NDO04) है। 15 जून के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं। यह पूरा पैकेज 5 रात और 6 दिनों है। दिल्ली से काठमांडू नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट से भेजा जाएगा। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 37000 रुपये है। इस पैकेज में भोजन की सुविधा नहीं है। लेकिन होटल में रुकना, घूमने-फिरने के लिए गाड़ी और आने जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा है। भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कोई भी इस पैकेज की बुकिंग करा सकता है।

5

IRCTC Kathmandu Package

IRCTC Bali Package | आईआरसीटीसी बाली पैकेज

आईआरसीटीसी ने Blissful Bali Ex Kolkata नाम से शानदार बाली टूर पैकेज निकाला है। बाली के लिए आपको कोलकाता से उड़ान भरनी होगी। किराया एक व्यक्ति के लिए 95,100 रुपए है, लेकिन दो लोग साथ जाते हैं तो हर एक को 81,700 रुपए देना होगा। बाली टूर पैकेज कुल 6 दिन और 5 रातों का है। इस पैकेज के तहत कोलकाता से बाली आना जाना, वहां थ्री स्टार होटल में रहना, ऐसी गाड़ी से घूमना और खाना फ्री रखा गया है। आप इस पैकेज का लाभ 11 अगस्त को उठा सकते हैं। हालांकि बुकिंग शुरू हो चुकी है।

6

IRCTC Bali Package

ध्यान रखनी होगी ये बात

आईआरसीटीसी के इन दो कमाल के पैकेज से आप अपना विदेश घूमने का सपना सच कर सकते हैं। इन पैकेजेस की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से करा सकते हैं। आपको ध्यान बस इस बात का रखना है कि यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है। बहुत ज्यादा देर करने पर आपके हाथ से मौका छूट भी सकता है।
Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article