यात्रा

IRCTC: पत्नी के साथ घूम आओ हिमाचल, बेहद कम बजट में मना लो हनीमून

Honeymoon packages: शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा कम बजट में हनीमून ट्रैवल कर सकता है। हनीमून को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए आईआरसीटीसी बेहद कम दाम में हिमाचल घूमने का पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत आप अपने पार्टनर के साथ हिमाचल की वादियों में वक्त बिता सकते हैं।

Image

IRCTC Honeymoon Tour Package

IRCTC Honeymoon Tour Package 2024: शादी का सीजन चल रहा है। नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए ऐसी जगह की तलाश में होता है जहां शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर प्राकृतिक सुंदरता के बीच 2 पल बिताया जा सके। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी नया पैकेज लेकर आई है जिसके तहत कम बजट में आपको हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता देखने का मौका मिल रहा है। हनीमून टूर पैकेज में कितना खर्चा आएगा? इस लेख को पढ़ने के बाद आप फटाफट पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 8 दिन और 7 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने EVERGREEN HIMACHAL-CONFIRMED TICKET के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है।

आप अपने पार्टनर के साथ धर्मशाला, डलहौजी, धौलाधार पर्वत श्रृंखला, मैक्लोडगंज, खजियार घाटी के दीदार कर सकते हैं। 3 दिसंबर 2024 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से 23:55 बजे ट्रेन नंबर 12331/हिमगिरी एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान किया जाएगा। 3एसी क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट आपके लिए बुक किया जाएगा।

होटल में ठहरने के साथ ही आपके ब्रेकफास्ट का भी इंतजाम कर दिया गया है। पूरे दौरे के दौरान AC कार से आपको घुमाया जाएगा। इस पैकेज का कोड EHR127 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप बुक नॉउ पर क्लिक करके इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 28250 लगेगा। मतलब आप अपने पार्टनर के साथ पर पर्सन 28250 रुपए खर्च करके यात्रा कर सकते हैं। अगर आप हनीमून पैकेज की बुकिंग ना करते हुए सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो फिर आपको 46250 रुपए देने होंगे वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 24400 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article