यात्रा

IRCTC Holi Package: आईआरसीटीसी ने निकाला होली स्पेशल एयर टूर पैकेज, पत्नी-बच्चों संग घूमें हिमाचल और पंजाब की ये सुंदर-सुंदर जगह

IRCTC Holi Package: आईआरसीटीसी के होली वाले एयर टूर पैकेज में आप अमृतसर, चंडीगढ़, डलहौजी, धर्मशाला, शिमला घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप 2 रात शिमला, 1 रात धर्मशाला, 2 रात डलहौजी, 1 रात अमृतसर और 1 रात चंडीगढ़ में रहेंगे।

Image

IRCTC Holi Package: होली को लेकर आईआरसीटीसी का स्पेशल एयर टूर पैकेज।

IRCTC Holi Package: रंगों का त्योहार होली (Holi) आने में अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं। होली का त्योहार इस बार 25 मार्च (Holi 2024) को मनाया जाएगा। होली पर कई बार लोग घूमने (Travel) का प्लान करते हैं। अगर आप भी होली के मौके पर कहीं हफ्तेभर के लिए घूमने का प्लान (Travel Plan For Holi) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने होली को लेकर एक स्पेशल हफ्तेभर का एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें एक नहीं, बल्कि दो राज्यों की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम HAPPY HIMACHAL & POPULAR PUNJAB (SHA13) है। ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 23 तारीख, यानी 23 मार्च को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से चंडीगढ़ आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप अमृतसर, चंडीगढ़, डलहौजी, धर्मशाला, शिमला घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप 2 रात शिमला, 1 रात धर्मशाला, 2 रात डलहौजी, 1 रात अमृतसर और 1 रात चंडीगढ़ में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर मिलेगा। इसके एसी टेंपो ट्रैवलर से आपको इस पैकेज में घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट सर्विस भी इस पूरे पैकेज में मिलेगी। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 61,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,250 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,750 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 38,200 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 36,850 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 28,650 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article