यात्रा

IRCTC Himachal Package: मई में गर्लफ्रेंड संग बनाएं मनाली-शिमला घूमने का प्लान, जेब से नहीं खर्च होंगे ज्यादा रुपए

IRCTC Himachal Package:आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ मनाली और चंडीगढ़ भी घूम सकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Himachal Package: मई में गर्लफ्रेंड संग बनाएं मनाली-शिमला घूमने का प्लान।

IRCTC Himachal Package: देश में हर साल भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए भारत में सबसे ज्यादा लोग पहाड़ी राज्यों पर ही जाते हैं। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की गिनती देश के सुंदर पहाड़ी राज्यों में की जाती है, जहां आपको सबसे ज्यादा हिल स्टेशंस देखने को मिलते हैं। यहां आप घूमने से लेकर हनीमून के लिए आ सकते हैं। अगर आप मई के महीने में हिमाचल प्रदेश के साथ चंडीगढ़ (Chandigarh) घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ चंडीगढ़ भी घूम सकेंगे।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज का नाम SCENIC HIMACHAL EX-MUMBAI (WMR176) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये ट्रेन टूर पैकेज इसी महीने की 16 तारीख, यानी 16 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन आना-जाना थर्ड एसी के टिकट से होगा।

Himachal Package

Himachal Package

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ मनाली और चंडीगढ़ भी घूम सकेंगे। इस स्पेशल पैकेज में सीटों की कुल संख्या 10 है। चंडीगढ़ से आगे का सफर बाय रोड एसी वाली गाड़ी से होगा। मील प्लान की बात करें तो इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आप 1 रात चंडीगढ़ और 2-2 रात मनाली और शिमला में रहेंगे। ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस पैकेज में मिलेगा। साथ ही जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 48,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 35,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 34,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,300 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 27,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article