यात्रा

11 दिन में करें नॉर्थ ईस्ट एक्सप्लोर, IRCTC लेकर आया शानदार पैकेज, यहां जानें जरूरी डिटेल्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 8, 2024, 11:39 AM IST

अगर आप नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपको घूमने का मौका दे रहा है। दरअसल IRCTC ने हाल ही में यात्रियों के लिए नॉर्थ ईस्ट का शानदार पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के जरिए आप नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में यहां जानिए पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

Image

IRCTC North East Package

नॉर्थ ईस्ट हमेशा से ही पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा है। यहां मौजूद घाटियां, झरने, तालाब और प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। हर साल यहां लाखों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। ऐसे में अगर आप भी नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपको घूमने का मौका दे रहा है। दरअसल IRCTC ने हाल ही में यात्रियों के लिए नॉर्थ ईस्ट का शानदार पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के जरिए आप नार्थ ईस्ट की खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में यहां जानिए पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

पैकेज का नाम

IRCTC के नॉर्थ ईस्ट टूर पैकेज का नाम ज्वेल नॉर्थईस्ट है। इस टूर पैकेज की शुरुआत हर सोमवार को होगी। यह टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी। इस टूर पैकेज के जरिए आप गुवाहाटी, कामाख्या, शिलांग और चेरापुंजी जैसी जगहों को घूम सकेंगे।

मिलेंगी ये सुविधाएं

इस टूर पैकेज में यात्रियों को 2AC और 3AC ट्रेन की टिकट दी जाएगी। साथ ही ठहरने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट शामिल होगा। वहीं ट्रैवल इंश्योरेंस भी दी जाएगी।

कितनी होगी कीमत

अगर आप अकेले ट्रैवल करेंगे तो आपको 73,295 रुपये देने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए इस टूर पैकेज की कीमत 42,215 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। वहीं 5 से 11 साल के बच्चों का किराया बेड के साथ 19030 रुपये देना होगा। बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 14755 रुपये चुकाने होंगे।

कैसे करें बुकिंग

नॉर्थ ईस्ट के इस शानदार टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी आप पैकेज की बुकिंग करवा सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article