IRCTC Tour Package: IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको IRCTC के गुजरात घूमने के लिए बनाए गए एक खास पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। गुजरात अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। वहीं गुजरात का रण उत्सव दुनियाभर में मशहूर है। जिसे देखने हर साल लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। हर साल आयोजित होने वाला यह उत्सव गुजरात की परंपराओं, संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प की शानदार झलक पेश करता है। इस बार आप भी गुजरात का उत्सव करीब से देखने का प्लान बना सकते हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इसके लिए एक किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...
पैकेज की डिटेल्स
गुजरात घूमने के लिए तैयार किए गए इस पैकेज का नाम RANN OF KUTCH WITH DHOLAVIRA EX DELHI है। जिसका कोड NDA29 तय किया गया है। इस पैकेज से आपको 4 रात और 5 दिन तक घुमाया जाएगा। इस पैकेज के ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से 3 दिसंबर से होगी। जिसमें आपको गुजरात के भुज और कच्छ जैसी जगहों पर घुमाया जाएगा।
कितना होगा खर्च
इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 68,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों में सफर करने पर आपको 47,500 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं तीन लोगों में सफर करने पर आपका ये खर्चा 44,800 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
