यात्रा

IRCTC Gujarat Package: गुजरात के लिए आईआरसीटीसी लाया सस्ता एयर टूर पैकेज, 37,600 रुपए में घूमें ये 5 शहर

IRCTC Gujarat Package: घूमने के लिए गुजरात में कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शंस मौजूद हैं। अगर आप सितंबर के महीने में गुजरात घूमना चाहते हैं, तो आप आज ही आईआरसीटीसी का गुजरात पैकेज बुक कर सकते हैं। ये पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। साथ ही इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है।

Image

IRCTC Gujarat Package: गुजरात के लिए आईआरसीटीसी लाया सस्ता पैकेज।

IRCTC Gujarat Package: गुजरात की गिनती देश के बढ़िया राज्यों में की जाती है। साथ ही घूमने के भी यहां कई सारे अलग-अलग तरह के ऑप्शंस मौजूद हैं। देश के साथ ही यहां कई विदेशों देशों से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। गुजरात में पोरबंदर, गांधीनगर, सोमनाथ मंदिर, कच्छ, द्वारका मंदिर, वडोदरा समेत कई सारी फेमस जगह है। आईआरसीटीसी भी हर महीने गुजरात के लिए कई अलग-अलग तरह के पैकेज लॉन्च करता रहा है। सितंबर महीने के लिए भी आईआरसीटीसी एक पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप गुजरात के कई शहर की फेमस जगह घूम पाएंगे।

IRCTC ने चंंडीगढ़ के लोगों के लिए निकाला गुजरात का पैकेज

आईआरसीटीसी के इस गुजरात पैकेज का नाम SHRINES OF GUJARAT WITH STATUE OF UNITY EX CHANDIGARH (NCA15) है। गुजरात का ये खास पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 14 सितंबर को चंडीगढ़ से होगी। सबसे पहले आप चंडीगढ़ से अहमदाबाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से पहुंचेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है।

Gujarat Package

Gujarat Package

आईआरसीटीसी पैकेज में शामिल है ये 5 शहर

गुजरात के इस पैकेज में आप अहमदाबाद, भावनगर, द्वारका, सोमनाथ, वडोदरा शहर को कवर करेंगे। पैकेज में आप 1 रात अहमदाबाद, 2 रात द्वारका, 1 रात सोमनाथ, 1 रात भावनगर, 1 रात वडोदरा और 1 रात केवड़िया में गुजारेंगे। पैकेज में खाना भी शामिल है, जिसमें आपको 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर मिलेगा। पैकेज में आपको एसी बस से घुमाने के साथ ही साइट सीन कराया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी शामिल है। ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ ही पैकेज में सभी तरह के सर्विस टैक्स भी शामिल है।

आईआरसीटीसी पैकेज की कितनी है प्राइस ?

आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की प्राइस को काफी कम रखा है। अगर आप इस पैकेज को बुक कराने में इच्छुक हैं, तो अकेले के लिए इस पैकेज की कीमत 51,800 रुपए रखी गई है। वहीं शेयरिंग में दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत 38,900 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की प्राइस 37,600 रुपए है। अगर आप अपने संग बच्चों को लेकर जाते हैं, तो इसके लिए पैकेज की प्राइस 34,700 रुपए से 20,800 रुपए के बीच है। आप अगर इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। वहीं आईआरसीटीसी के ऑफिस पहुंचकर आप इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article