यात्रा

IRCTC Tour Package: दुबई और अबू धाबी का सस्ता टूर पैकेज, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए बेहद कम बजट में विदेश टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर पैकेज के तहत आप दुबई की यात्रा कर सकेंगे। 3 स्टार होटल में आपको ठहरने का इंतजाम किया गया है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सबका खर्चा पैकेज में शामिल है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Dubai Tour Package 2024: आईआरसीटीसी ने आपके लिए साल 2024 को और भी ज्यादा खास बनाने की योजना तैयार कर ली है। नए साल की शुरुआत से ठीक पहले आईआरसीटीसी ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस इंटरनेशनल टूर पैकेज में आपको कम बजट में दुबई घूमने का मौका मिल रहा है। अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, शानदार मॉल, और विश्व प्रसिद्ध आकर्षणों के लिए दुबई हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाता रहा है। बुर्ज खलीफा से लेकर पाम जुमेराह दुबई में घूमने के लिए बेहद शानदार और लक्जरी जगहें हैं।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने DUBAI WINTER BONANZA TOUR EX-KOLKATA के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस शानदार यात्रा के दौरान आपको मिरेकल गार्डन, ढो क्रूज़ मरीना, दुबई शहर का दौरा, बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, अबू धाबी सिटी टूर, बाप्स टेम्पल, डेट्स मार्केट और इस्लामिक आर्ट गैलरी का दौरा करवाया जाएगा।

3 स्टार होटल में आपको ठहरने का इंतजाम किया गया है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सबका खर्चा पैकेज में शामिल होगा आपको एक भी अन्य रुपया नहीं देना होगा। पूरी यात्रा के दौरान पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी बोलने वाला गाइड आपके साथ होगा। टूरिस्ट वीजा भी इस पैकेज में शामिल होगा।

13 दिसंबर 2024 को कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस यात्रा की शुरुआत होगी। समय से पहले पहुंचकर हवाई अड्डे पर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 02:00 बजे उड़ान संख्या 3 एल 167 द्वारा उड़ान भरी जाएगी। अबू धाबी हवाई अड्डे पर आगमन के बाद आपको होटल में शिफ्ट किया जाएगा।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको ₹ 123,300 देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया क्रमश: ₹ 104,500, ₹ 101,900 तय किया गया है। अगर आप बच्चों के साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो बच्चों के लिए भी पैकेज का पैसा देना होगा। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8595904077, 9836918754, 8595904072 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article