यात्रा

IRCTC Tour Package: ऊटी की सैर आईआरसीटीसी के साथ, सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट है ये पैकेज

IRCTC Tour Package: सोलो ट्रैवल पर जाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

explore Ooty

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने EXPLORE OOTY नाम से शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। सोलो ट्रैवलर्स के लिए विशेष रूप से इस पैकैज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। डोडाबेट्टा पीक, चाय संग्रहालय, पाइकारा जलप्रपात, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान (दोपहर की सफारी) का भ्रमण आपको इस पैकेज के तहत करवाया जाएगा।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज है। 6 जुलाई 2025 को सुबह कोयंबटूर रेलवे स्टेशन/कोयंबटूर एयरपोर्ट से पिक अप के बाद आपको ऊटी ले जाया जाएगा। होटल में चेक इन के बाद उसी दिन आपको बॉटनिकल गार्डन और ऊटी झील की यात्रा करवाई जाएगी। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए विशेष एसी वाहन द्वारा आपको घुमाया जाएगा।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹26,100 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹13,050 और ₹9,965 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹3,750 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEH051 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर 8287931959, 8287932117, 8287932024 कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article