IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने SRI LANKA THE RAMAYANA TALES नाम से बेहद आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। परिवार के साथ घूमने के लिए विशेष रूप से इस पैकैज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों जैसे मुन्नेश्वरम और मुनवारी मंदिर, नुवारा एलिया, स्पाइस गार्डन, रामबोडा झरना, हनुमान मंदिर, चाय बागान आदि दर्शनीय स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 25 अगस्त 2025 को अपनी उड़ान के प्रस्थान से तीन घंटे पहले नेताजी सुभाष अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपको पहुंचना होगा। चेक-इन औपचारिकताएं पूरी करें और 11:30 बजे कोलकाता से कोलंबो जाने वाली फ्लाइट नंबर 6E- 833/1173 पर सवार हों। यात्रा के दौरान हर तरह की सुरक्षा और सावधानियों का ध्यान रखा जाएगा।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। संपूर्ण यात्रा अवधि के दौरान अंग्रेजी बोलने वाले स्थानीय टूर गाइड की सेवा आपको मिलेगी।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹78,300 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹65,000 और ₹63,000 तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया ₹49,000 है।
पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर 7003125183, 8595904072 संपर्क कर सकते हैं।
