यात्रा

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को करा लाएं रामलला के दर्शन, IRCTC ने बनाया अयोध्या दर्शन का का ये शानदार पैकेज

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का दर्शन करना भला कौन नहीं चाहता है। यदि आप अभी तक इस मंदिर के दर्शन नहीं कर पाए हैं, तो आपको IRCTC के साथ अपनी ट्रिप प्लान करनी चाहिए। आइए जानते हैं IRCTC के इस अयोध्या टूर पैकेज के बारे में विस्तार से...

Image

irctc ayodhaya tour package

बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां अब शुरू होने को हैं। छुट्टी होते ही बच्चे कहीं न कहीं बाहर घूमने की जिद जरूर करते हैं। यदि आप इस समर वेकेशन बच्चों को घुमाने के लिए कहीं बाहर ले जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको हम IRCTC का बनाया एक शानदार टूर पैकेज बताने जा रहे हैं। इस पैकेज से आप अयोध्या में भगवान राम के दिव्य दर्शन कर सकते हैं। बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए ये बेहद खास पैकेज तैयार किया गया है। यदि आप बच्चों के साथ यात्रा करने में समस्याओं का सामना करते हैं, तो आपकी इस परेशानी का पूरा इलाज IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज में किया है। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज जिसमें कम बजट में मिलेगा घूमने का मौका।

क्या है पूरा पैकेज?

IRCTC के इस पैकेज के साथ यात्रा करने पर आपको लखनऊ और अयोध्या घुमाया जाएगा। पैकेज की शुरुआत आगामी 9 मई से हो रही है। जिसके बाद आप प्रत्येक शुक्रवार यात्रा के लिए इस पैकेज की बुकिंग कर पाएंगे। आपको बता दें कि IRCTC ने इस पैकेज का नाम RAM LALA DARSHAN WITH LUCKNOW EX-CHANDIGARH रखा है। इस ट्रिप की शुरुआत चंडीगढ़ से होगी। 3 रात और 4 दिन का ये ट्रिप ट्रेन से पूरा कराया जाएगा।

कितना होगा खर्च?

इस पैकेज से यात्रा करने के लिए आपको 2 तरह के पैकेज पेश किए जा रहे हैं। जिसमें एसी और स्लीपर क्लास के चार्ज भी अलग-अलग हैं। स्लीपर कोच में सफर करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 15305 रुपये देने होंगे, जबकि 3 एसी कोच में सफर करने आपको प्रति व्यक्ति 17895 रुपये का खर्च करना होगा। वहीं दो लोगों के साथ स्लीपर क्लास की फीस 8645 रुपए है और 3 एसी में 11235 रुपए देने हैं। बच्चों के लिए स्लीपर कोच में 4945 रुपये प्रति सीट और एसी कोच में 7535 रुपये प्रति सीट का व्यय है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article