IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटी ने आपके लिए अंडमान घूमने का इंतजाम कर दिया है। आईआरसीटीसी ने Wondrous Andaman नाम से टूर पैकेज को लॉन्च किया है जिसका कोड WMA45 है। इसमें पोर्ट ब्लेयर - स्वराज द्वीप (हैवलॉक द्वीप) - शहीद द्वीप (नील द्वीप) डेस्टिनेशन कवर की जा रही हैं।
14 जनवरी 2025 को मुंबई से फ्लाइट से प्रस्थान किया जाएगा। मालूम हो कि भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक अंडमान द्वीप समूह है जो बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के जंक्शन पर द्वीपों का एक समूह है। सुंदरता का प्रतिमान और सुरम्य असाधारणता से भरपूर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी दुर्गमता के कारण सदियों तक रहस्य में डूबा रहा था।
बंगाल की खाड़ी में पन्ने की तरह चमकते इस द्वीप की यात्रा बेहद मनोरम होती है। इन द्वीपों पर फैले घने जंगल और असंख्य विदेशी फूल और पक्षी एक अत्यधिक रोमांटिक माहौल बनाते हैं। यहां घुमावदार समुद्रतट के किनारे पर ताड़ के पेड़ हैं जो समुद्र की लय में लहराते हैं।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का भी इंतजाम कर दिया जाएगा। ट्रैवल इन्श्योरेंस भी इसमें कवर है। खर्चे की बात करें तो सिंगल यात्रा के लिए आपको 76,800 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 59,900 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रतिव्यक्ति किराया 58,300 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287931886 इस नंबर पर वॉटसएप या कॉल कर सकते हैं।
