IRCTC Andaman Package: देश में घूमने (Travel) के लिए अंडमान (Andaman) बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। लोग यहां घूमने से लेकर हनीमून (Honeymoon) के लिए आते हैं। अंडमान (Travel Places in Andaman) पहुंचकर आपको लगेगा कि आप भारत के बजाए किसी दूसरे देश में हैं। अगर आप भी इसी महीने अंडमान घूमने का प्लान (Travel Plan for Andaman) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अंडमान को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Andaman Package) निकाला है, जिसमें आप अंडमान की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम (Best Tourist Places in Andaman) पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BEST OF ANDAMAN EX CHENNAI (SMA44) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 26 तारीख, यानी 26 अप्रैल को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है।

Andaman Package
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील और पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आप 3 रात पोर्ट ब्लेयर, 1 रात हैवलॉक और 1 रात नील में रहेंगे। हैवलॉक में एसी गाड़ी से और नील और पोर्ट ब्लेयर में नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। आने और जाने का क्रूज टिकट (पोर्ट ब्लेयर-हैवलॉक-नील-पोर्ट ब्लेयर) भी इस पैकेज में शामिल है। इसके अलावा इस पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 63,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 45,200 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 39,500 रुपए और 2 साल से लेकर 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 36,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
