IRCTC Andaman Package: भारत में घूमने की कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां पहुंचने के बाद आपको लगेगा कि कहीं आप विदेश में तो नहीं आए हैं। ऐसी ही एक जगह है अंडमान। अंडमान हॉलिडे से लेकर हनीमून के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हालांकि यहां आने का खर्चा थोड़ा ज्यादा है, लेकिन अंडमान पहुंचने के बाद आप खुद से कहेंगे कि आप यहां पहले क्यों नहीं आए थे। अंडमान में आपको घूमने के लिए काफी सुंदर-सुंदर जगह मिलेंगी, जिनमें खासतौर से सबसे ज्यादा बीच हैं। शादी के बाद कपल्स यहां आना काफी पसंद करते हैं।
जून में मनाएं अंडमान घूमने का प्लान
अगर आपका भी इसी महीने अंडमान घूमने का मन कर रहा है और किसी बढ़िया टूर पैकेज की तलाश में है, तो आईआरसीटीसी का एक खास पैकेज आपको जरूर पसंद आएगा। 6 रात और 7 दिन वाले इस पैकेज का नाम ROMANTIC ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD है। पोर्ट ब्लेयर से ये पैकेज हर दिन शुरू होता है। हालांकि आप इस पैकेज को अब 20 जून से बुक कर सकते हैं।

Andaman Package
आईआरसीटीसी पैकेज में मिलेगा एसी कमरा
अंडमान के इस पैकेज में आप पोर्ट ब्लेयर के साथ हैवलॉक और नील को कवर करेंगे। इसके अलावा पूरे पैकेज में आपके ठहरने की व्यवस्था होटल के एसी कमरे में होगी। खाने में आपको तीनों टाइम का खाना दिया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में एंट्री परमिट, एंट्री टिकट फैरी टिकट और फॉरर्स्ट एरिया परमिट भी शामिल है। सभी तरह के लग्जरी और ट्रासंपोर्ट टैक्स भी इस पैकेज में शामिल है।
अंडमान पैकेज की कितनी है कीमत ?
अब आपको बताते हैं कि इस पैकेज की कीमत क्या रखी गई है। इस पैकेज के सबसे ज्यादा किराया 57,230 रुपए है, जो सिर्फ एक आदमी के लिए है। अगर दो लोग इस पैकेज को शेयरिंग कर बुक करना चाहते हैं तो उन्हें 33,600 रुपए देने होंगे। इसी तरह तीन लोगों के लिए प्राइस 30,515 रुपए रखी गई है। अब आते हैं कि अगर आपके साथ बच्चा है तो आपको कितने रुपए देने होंगे। इस पैकेज में बच्चे के लिए प्राइस 19,810 रुपए से 15,650 रुपए के बीच है। वहीं अगर आप इस पैकेज को ग्रुप (4 लोग) के तौर पर बुक कराते हैं, तो हर यात्री को 30,525 रुपए देना पड़ेगा। इसी तरह 6 लोगों के ग्रुप में हर यात्री के लिए पैकेज की प्राइस 28,970 रुपए है।
अगर आपको पैकेज को बुक करना चाहते हैं और आप दो तरीकों से इसे बुक कर सकते हैं। पैकेज को बुक करने का सबसे आसान और जल्दी तरीका ऑनलाइन है, जहां आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज को बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन तरीके से इस पैकेज को बुक कराने के लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस पर जाना होगा।
