यात्रा

IRCTC Kerala Package: अब सस्ते में होगी केरल की सैर, आईआरसीटीसी दे रहा है शानदार मौका, 5 दिन के पैकेज में देख सकेंगे ये सुंदर जगहें

IRCTC Kerala Package: केरल के इस पैकेज में अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार घूम सकेंगे। तीनों केरल की बेहद शानदार जगह है। इस पैकेज को बाय रोड कवर किया जाएगा, जिसमें आपक एसी वाली गाड़ी से सफर करेंगे।

Image

IRCTC Kerala Package: अब सस्ते में होगी केरल की सैर, 5 दिन के पैकेज में देख सकेंगे ये सुंदर जगहें।

IRCTC AMAZING KERALA Package: केरल की गिनती देश के सुंदर राज्यों में की जाती है। साथ ही केरल को भगवान का देश भी कहा जाता है। दक्षिण भारत का ये राज्य घूमने-फिरने के लिए बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। बैकवाटर्स, बीच, हाउसबोट्स, चाय के बड़े-बड़े बागान यहां घूमने की फेमस जगहों में से एक है। यूं तो केरल जाने का बेस्ट टाइम सर्दी और बारिश का होता है लेकिन मई जून में भी आप यहां का सैर सपाटा कर सकते हैं। हनीमून मनाने वाले कपल्स के बीच भी ये जगह बहुत पॉपुलर है। पर्यटकों की डिमाड को देखते हुए IRCTC ने अमेजिंग केरल का पैकेज निकाला है जिसकी जानकारी आप यहां ले सकते हैं।

केरल का कितने दिन का पैकेज होगा

अगर आप केरल घूमने के इच्छुक हैं, तो आईआरसीटीसी का AMAZING KERALA (SEH035) का पैकेज आपके बड़े काम का है। आईआरसीटीसी का ये पैकेज 27 मई से शुरू हुआ है और 27 सितंबर तक चलेगा। इस पैकेज की सबसे अच्छी बात ये है कि आप 27 सिंतबर तक आप किसी भी दिन के लिए इस पैकेज को बुक कर सकेंगे। पैकेज कुल 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज कोच्चि से शुरू होगा।

IRCTC पैकेज में कौन सी जगह घूम सकते हैं

केरल के इस पैकेज में अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार घूम सकेंगे। तीनों केरल की बेहद शानदार जगह है। इस पैकेज को बाय रोड कवर किया जाएगा, जिसमें आपक एसी वाली गाड़ी से सफर करेंगे। पैकेज में आप 2 रातें मुन्नार में रहेंगे,1 रात कुमारकोम/अलेप्पी और 1 रात कोच्चि में गुजारेंगे, जिसमें कमरे का किराया और ब्रेकफास्ट शामिल है। साइट सीन भी इस पैकेज में शामिल है। इस पैकेज में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। टोल, पार्किंग और पैकेज में शामिल सभी तरह के टैक्स भी इसकी प्राइस शामिल है।

Kerala Package

Kerala Package

आईआरसीटीसी का केरल पैकेज कितने का है

अब आखिर में बात करते हैं इस पैकेज के प्राइस के बारे में। मई महीने के लिए अगर आप इस पैकेज को बुक करते हैं तो आपको अकेले के लिए बुक करने पर 41,200 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए शेयरिंग करने पर इस पैकज का प्राइस 21,085 और तीन लोगों के लिए इस पैकेज का प्राइस 16,430 रुपए है। वहीं बच्चों के लिए इस पैकेज का प्राइस 7,525 रुपए से 3,755 रुपए के बीच है।

वहीं अगर आप आईआरसीटीसी के केरल पैकेज को 1 जून से 27 सितंबर के बीच करवाते हैं तो सिंगल बुक करने पर आपको 41,040 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 21,260 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 16,615 रुपए देने होंगे। अगर आपके साथ बच्चे भी ट्रैवल कर रहे हैं तो 5 साल से 11 साल तक के बच्चे को साथ में लेने जाने पर आपको 7,905 रुपए से 3,955 रुपए के बीच देने होंगे। ध्यान रहें कि पैकेज की कीमत 1-4 यात्रियों की बुकिंग पर ही लागू होगी।

आईआरसीटीसी का केरल पैकेज कैसे करें बुक

अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाह रहे हैं तो आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक करा सकते हैं। ऑनलाइन आप इस पैकेज कोआईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com से बुक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप रीजनल ऑफिस के नंबर 0484 - 2382991 पर कॉल भी कर सकते हैं।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article