IRCTC 3 States Package: साल के सबसे आखरी महीने यानी दिसंबर (December) में लोग सबसे ज्यादा घूमने (Travel) जाते हैं। दरअसल दिसंबर में लोगों को अपनी छुट्टियां खत्म करनी होती हैं, इस वजह से भी लोग आखिरी महीने में घूमने जाते हैं। अगर आपको भी अपनी छुट्टियां खत्म करनी हैं और कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं... लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कहां घूमने जाएं तो हम आपके मदद कर सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नॉर्थ ईस्ट (Northeast) के तीन राज्यों को लेकर एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) निकाला है।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज का नाम THE GREEN ESCAPE - 3 STATES (EGH06) है। ये स्पेशल टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों की कई सुंदर-सुदंर जगह घूम पाएंगे, जिनमें गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, मावलिनॉन्ग, काजीरंगा, दिरांग, तवांग, दिरांग शामिल हैं।
19 तारीख को गुवाहाटी से शुरू होगा ये टूर पैकेज
ये स्पेशल टूर पैकेज गुवाहाटी से इसी महीने की 19 तारीख को शुरू होगा। ट्रेवलिंग मोड टेंपो ट्रैवलर का रहेगा। कम से कम 6 लोगों का ग्रुप होगा। मील प्लान की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस स्पेशल टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 70,670 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 55,220 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 51,460 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 40,720 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 33,050 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
