IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Sri Lanka Ramayana Yathra नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको उस पवित्र भूमि श्रीलंका की सैर करवाई जाएगी जहां भगवान राम ने लंका विजय किया था। कोलंबो-दांबुला-त्रिंकोमाली-कैंडी-नुवारा एलिया डेस्टिनेशन को इस टूर पैकेज के तहत कवर किया जाएगा जिसमें आपको श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 29-07-2025 को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 03.05 बजे प्रस्थान। 04.35 बजे भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन होगा। एयरपोर्ट पर तरोताजा होने के बाद, नाश्ते के लिए पिक-अप और स्थानांतरण हेतु टूर गाइड आपको मिलेगा। इसके बाद दांबुला के लिए आपको प्रस्थान करना है।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपको रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए एक विशेष AC वाहन द्वारा आपको घुमाया जाएगा। श्रीलंका में अंग्रेजी बोलने वाले टूर गाइड की सेवाएं आपको मिलेंगी।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹92,300 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹64,990 और ₹64,500 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹46,900 है।
इस पैकेज का कोड SBO3 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 080 - 22960013, 8595931292 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं।
