Holi In Mathura-Vrindavan: देशभर में 25 मार्च को होली का त्योहार सेलिब्रेट होगा। बता दें, भारतभर में ही नहीं दुनियाभर में होली को पूरे जश्न के साथ मनाया जाता है। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लोग जाने के लिए पूरे साल का इंतजार करते हैं। हम बात कर रहे हैं, मथुरा-वृंदावन होली की, जिसे हर साल बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इसमें फूलों वाली होली, लठमार होली और रंगों वाली होली जैसे कई तरह के महोत्स्व होते हैं। मथुरा-वृंदावन जैसी होली का मजा आपको कहीं नहीं मिल सकता। ऐसे में हर कोई यहां आने का प्लान बना रहा है। अगर आप भी यहां की होली के दीवाने हैं, और अपनी गर्ल गैंग के साथ यहां होली मनाना चाहती हैं, तो पहले यहां रहने के बारे में जान लें। यहां कुछ ऐसी धर्मशालाएं हैं, जहां आप फ्री में रह सकती हैं।
1) कृष्ण कुटीर वृंदावन
ये आश्रम उन महिलाओं के लिए है, जो वृंदावन में श्री कृष्ण के दर्शन करना चाहती हैं। यहां आपको सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण का पूरा फील आएगा।पता- कृष्ण कुटीर, परिक्रमा मार्ग, वृंदावन
2) श्री मान मंदिर
ये जगह एक शांत वातावरण के लिए काफी फेमस है। यहां महिलाएं फ्री में रह सकती हैं। लेकिन बता दें, यहां आप सुबह को ही पहले आश्रम में रहने की बात कर लें, क्योंकि होली के दौरान यहां सभी आश्रम फुल हो जाते हैं।पता- वृंदावन के लोई बाज़ार में मौजूद ये आश्रम कृष्ण लवर्स के लिए अच्छी है।
3) मीरा सेवा सदन
बता दें, ये आश्रम महिलाओं को फ्री में रहना और खाना देती है। आश्रम से जुड़ी जानकारी आपकी इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। ध्यान रखें होली के समय वृंदावन में काफी भीड़ रहती है। इसलिए करीबन सभी आश्रम भी फुल रहते हैं। इसलिए आप समय से पहले बुकिंग जरूर करवा लें।पता- ये जगह वृंदावन में कृष्ण-बलराम मंदिर के पास मौजूद है।
4) परमार्थ निकेतन
ये आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है। हालांकि, इसमें महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही फ्री में रहने का मौका मिलता है।पता- ये जगह वृंदावन में राधावल्लभ मंदिर के पास मौजूद है।
