यात्रा

Holi 2024: बाहर जाने का नहीं बना प्लान? ना हों निराश, दिल्ली वाले इन 5 जगहों पर रंगीन कर सकते हैं अपनी होली

Holi 2024: अगर आप तय नहीं कर पाए हैं कि होली कहां मनाए या फिर अचानक आपका प्लान कैंसिल हो गया है, तो आप दिल्ली में ही अपनी होली मजेदार बना सकते हैं।

Image

Holi in Delhi

Holi 2024: होली यूं तो परिवार और दोस्तों के साथ मनाने का त्योहार है लेकिन बहुत से लोग कहीं घूमने का भी प्लान बनाते हैं। ऐसे लोग होली के काफी पहले से ही ऐसी जगहों की लिस्ट बनाने लग जाते हैं जहां जाकर वो अपनी होली सेलिब्रेट कर सकें। बात अगर गिल्ली वालों की करें तो आसपास में कई ऐसी जगहें हैं जहां की होली बेहद शानदार होती है और यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते भी हैं। कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो अभी तक ये तय नहीं कर पाए हैं कि होली कहां मनाए या फिर अचानक उनका प्लान कैंसिल हो गया है, तो ऐसे लोग दिल्ली में ही अपनी होली मजेदार बना सकते हैं।

हम आपको दिल्ली के अंदर ही 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां होली पर बहुत धूम रहती हैं। आप अपनी होली को और भी मजेदार बनाने के लिए आप दिल्ली की इन जगहों पर जा सकते हैं।

1.यमुना घाट: होली वाले दिन दिल्ली के यमुना घाट पर बहुत रंगीन माहौल रहता है। यहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। होली पर यहां नाच गाने की महफिल सजती है। रंग खेलते हैं। खाने-पीने का जुगाड़ भी होता है। कुल मिलाकर यहां आपको होली पर भरपूर मजा मिलेगा।

2.हौज खास: दिल्ली का हौज खास इलाके में यूं तो पूरे साल रौनक रहती है, लेकिन होली वाले दिन यहां की रंगत ही कुछ और होती है। होली पर युवाओं को यह जगह आकर्षित कर सकती है। यहां यूथ्स का जमावड़ा होता है और फिल्मी गानों की धुन से पूरा माहौल होली के रंग में रंगा दिखता है।

3.जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी इस बार होली का जश्न मनेगा। होली पर यहां अच्छी खासी तादाद में लोग इकट्ठा होंगे। डीजे पर होली के गीत और स्वादिष्ट व्यंजन आपकी होली को और भी रंगीन बना देंगे।

4. दिल्ली हाट: दिल्ली हाट की होली भी बहुत शानदार होती है। यहां आपको अलग-अलग राज्यों के होली की झलक दिखाई देगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। रंगों की फुहार के साथ लोक गीतों की तान यहां पर होली का मजा दोगुना कर देते हैं।

5. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया: हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होली का जबरदस्त जश्न मन रहा है। आप यहां पर भी होली के दिन जा सकते हैं। यहां आप चाहें तो अपने पूरे परिवार के साथ भी जा सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article