यात्रा

ना शिमला ना मनाली, एकदम अनजाने हैं हिमाचल के ये 3 हिल स्टेशन

Offbeat Hill Stations Himachal: शिमला-मनाली तो बहुत घूम लिए इस बार आप ऑफबीट हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर सकते हैं। ऑफबीट डेस्टिनेशन वो जगह होती हैं जहां भीड़भाड़ बेहद कम या ना के बराबर होती है। यहां हम आपको बताएंगे हिमाचल प्रदेश के 3 ऑफबीट हिल स्टेशन के बारे में जिनका नाम आपने शायद ही पहले सुना होगा।

Image

Hidden Hill Stations Himachal Pradesh

Hidden Hill Stations Himachal Pradesh: भीड़-भाड़ से दूर कुछ शांत, अनदेखे और ऑफबीट हिल स्टेशन की अगर आप तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हिमाचल प्रदेश में कुछ ऐसे हिल स्टेशन छिपे हुए हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं जिस वजह से वहां भीड़ भी नहीं होती। शिमला, मनाली की भीड़ को भूलकर इस बार आप परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर इन 3 ऑफबीट हिल स्टेशन की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

बरोट: इस लिस्ट में नंबर 1 पर बरोट को शामिल किया गया है। मंडी ज़िले में, ऊहल नदी के किनारे ये हिल स्टेशन बसा हुआ है। ट्राउट फिशिंग, झरने, कैंपिंग और हाइकिंग का लुत्फ उठाने के लिए आप यहां जा सकते हैं। अगर आप एक शांत पर्यटक स्थल की तलाश में हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।

चितकुल: किन्नौर जिले में स्थित भारत का आखिरी गांव चितकुल आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। बास्पा नदी, बर्फ से ढके पहाड़ और गाँव की सरलता चितकुल की पहचान है। भारत की सबसे शुद्ध हवा चितकुल की ही मानी जाती है।

कल्पा: किन्नर कैलाश की छाया में बसा छोटा सा हिल स्टेशन कल्पा एक ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। रिकांग पियो के पास ये हिल स्टेशन बसा हुआ है। एप्पल ऑर्चर्ड्स, ट्रैडिशनल हिमाचली घर, और साफ आसमान इस जगह की खासियत है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article