यात्रा

सुकून भरी ट्रिप का परफेक्ट ठिकाना, शिमला की भीड़ से दूर यहां मिलेगी सच्ची पहाड़ी शांति

Hidden Gems Near Shimla: शिमला घूमकर अगर आप बोर हो गए हैं और शिमला के आसपास ही घूमने के लिए किसी यूनीक और खूबसूरत लोकेशन की तलाश में हैं तो इस बार चैल का रुख आप कर सकते हैं। चैल सुकून भरी ट्रिप का परफेक्ट ठिकाना है जहां शांति और हरियाली गारंटीड है।

Image

Hidden gems near Shimla

Shimla Nearest Tourist Places: शिमला से बस कुछ किलोमीटर की दूरी पर बसा है एक अनोखा हिल स्टेशन जहां समय रुक जाता है। हम बात कर रहे हैं चैल की जो शिमला से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर हिमाचल प्रदेश का शांत और सुरम्य हिल स्टेशन है। नेचर लवर्स के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। अगर भीड़ नहीं चाहिए तो चैल जाना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। हरे जंगलों और नीले आसमान के बीच बसा हिमाचल का यह एक शांत हिल स्टेशन है।

घने देवदार के जंगलों, ट्रैकिंग ट्रेल्स और ऐतिहासिक चैल पैलेस यहां का प्रमुख आकर्षण है। ट्रैवल + रिलैक्स दोनों के लिए ये हिल स्टेशन बेस्ट है। चैल पैलेस, काली का टिब्बा मंदिर, गुरुदेव दत्त मंदिर और चैल क्रिकेट ग्राउंड आप घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा चैल वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के आसपास कई ट्रैकिंग रूट भी मौजूद हैं।

रहने की सुविधा की बात करें तो बजट होटेल्स और होमस्टे यहां आपको गांव के पास ही मिल जाएंगे। हेरिटेज स्टे का अनुभव लेने के लिए आप चैल पैलेस का भी रुख कर सकते हैं। गढ़वाली और पहाड़ी व्यंजन का स्वाद शायद ही आप भूल पाएं। सिद्दू, मड्रा, तुलथ जरूर ट्राय करना ना भूलें।

कालका इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। कालका पहुंचने के बाद शिमला से टैक्सी या बस के द्वारा आप यहां पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से अगर यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा में आपको करीब 2.5 से 3 घंटे का समय लग सकता है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट इसके निकटतम हवाई अड्डा है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article