यात्रा

Gurgaon Road Trip: रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, वीकेंड पर बना सकते हो घूमने का प्लान

Gurgaon Road Trip: रोड ट्रिप हमेशा से ही पर्यटकों को काफी लुभाती है। अगर आप गुड़गांव में या उसके आसपास रहते हैं तो ये लेख आपके बेहद काम आ सकता है। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे जो Gurgaon के आसपास रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट हैं। ये रोड ट्रिप आपको बेहद रोमांच से भर देंगी।

Image

Gurgaon Road Trip

Gurgaon Road Trip: गुड़गांव में रहने वाले अक्सर शहर की चिल्चम-चिल्ली से राहत पाने के लिए ऐसी जगह की तलाश में होते हैं जहां कम टाइम में पहुंचा जा सके। हम आपको उन्हीं जगहों से रुबरु कराएंगे जहां आप वीकेंड पर बेहद कम टाइम में जा सकते हैं। ये जगह आपके बजट में भी होगी ऐसे में आप इन शानदार ट्रिप्स का प्लान बना सकते हैं। अगर आप गुड़गांव में या उसके आसपास रहते हैं तो यहां से 1 या 2 दिन का भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

आगरा: गुड़गांव से तकरीबन 3-4 घंटे की दूरी पर आगरा स्थित है। आगरा भारत से ही नहीं बल्कि विश्व भर से पर्यटकों का ध्यान खींचता है। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी आप जा सकते हैं। इसके अलावा यहां नाइटआउट के लिए भी कई शानदार कैफे हैं जहां आप एन्जॉय कर सकते हैं।

जयपुर: पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर गुड़गांव से 5-6 घंटे की दूरी पर स्थित है। आमेर किला, हवामहल, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं इसके अलावा राजस्थानी संस्कृति को करीब से समझने के लिए आप जयपुर का रुख कर सकते हैं।

नैनीताल: अगर आप गुड़गांव के पास किसी हिल स्टेशन जाना चाहते हैं तो नैनीताल का रुख कर सकते हैं। नैनीताल गुड़गांव से लगभग 7-8 घंटे की दूरी पर बसा है। नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, तिकोनिया गार्डन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article