यात्रा

फादर्स डे पर डैड को कराएं स्पेशल फील, दिल्ली से खुद ड्राइव कर घुमाएं ये 5 खास जगह

इस साल फादर्स डे 16 जून को मनाया जाएगा। इस खास दिन आप अपने पापा को कोई बढ़िया सी जगह घुमाकर उनको हैप्पी रख सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली से खुद कार ड्राइव कर घूमने की पांच ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पापा संग जा सकते हैं।

Image

फादर्स डे पर दिल्ली से खुद ड्राइव कर पापा को घुमाएं ये 5 खास जगह।

Happy Fathers Day 2024: हर बेटा-बेटी अपने पिता से काफी प्यार करते हैं। प्यार करने के साथ ही वह उनकी काफी केयर भी करते हैं। पिता को स्पेशल फील कराने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। ये खास दिन हर पिता को समर्पित होता है। इस साल जून का तीसरा रविवार 16 जून को पड़ रहा है। इस खास दिन पर हर बच्चों की कोशिश रहती है कि वह अपने पिता को स्पेशल फील कराएं। इस खास दिन वह कई तरह के प्लान करते हैं। कोई रोड ट्रिप का प्लान करता है तो कोई उन्हें स्पेशल गिफ्ट देता है। बच्चों की पूरी कोशिश रहती है कि वह अपने पिता को अच्छा महसूस कराएं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो हम आपके साथ 5 ऐसी जगह शेयर कर रहे हैं, जहां आप खुद कार ड्राइव कर अपने पिता संग घूमने के लिए जा सकते हैं।

दिल्ली से खुद कार ड्राइव कर पापा संग घूमने की जगह

आगरा (Agra)

दिल्ली से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आगरा फादर्स डे पर घूमने के लिए बढ़िया जगह है। आप दिल्ली से यहां खुद कार ड्राइव कर आसानी से पहुंच सकेंगे। ताजनगरी आगरा में आप उन्हें ताजमहल के साथ आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी घुमा सकते हैं। आप आगरा एक ही दिन में कवर कर शाम को घर वापस आ सकते हैं।

Agra

Agra

हरिद्वार (Haridwar)

अगर आपके पापा धार्मिक किस्म के है, तो आप उन्हें हरिद्वार लेकर आ सकते हैं। दिल्ली से हरिद्वार की दूरी करीब 240 किलोमीटर है। यहां आप उनके संग हर की पौड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर स्पेशल फील करा सकते हैं। गंगा में डुबकी लगाने के बाद आप उन्हें हरिद्वार के कई सारे मंदिरों के दर्शन करा सकते हैं। इसके अलावा ऋषिकेश की दूरी भी यहां से ज्यादा नहीं है, जहां आप उन्हें लेकर जा सकते हैं।

Haridwar

Haridwar

चंडीगढ़ (Chandigarh)

फादर्स डे पर आप अपने डैड संग चंडीगढ़ घूमने का प्लान कर सकते हैं। देश में चंडीगढ़ की गिनती सुंदर और बढ़िया शहरों में की जाती है। यहां आप घूमने के लिए रॉक गार्डन, सुखना लेक, रोज गार्डन जा सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी करीब 245 किलोमीटर है। चंडीगढ़ आने के बाद आपको इसके पास कई सारे हिल स्टेशन मिलेंग, जहां आप जा सकते हैं।

Chandigarh

Chandigarh

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park)

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने की खास जगहों में से एक है। दिल्ली से यहां की दूरी करीब 250 किलोमीटर है। फादर्स डे पर पापा को आप यहां लाकर सरप्राइज दे सकते हैं। पापा इस जगह पर आकर काफी खुश होंगे। यहां आप ढिकाला, गर्जिया मंदिर, कॉर्बेट फॉल्स, झिरना गेट घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां आप जीप सफारी भी कर सकते हैं।

Jim Corbett National Park

Jim Corbett National Park

मथुरा (Mathura)

फादर्स डे के खास मौके पर आप दिल्ली से कार ड्राइव कर पापा को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा लेकर जा सकते हैं। मथुरा में आप उन्हें कई सारे मंदिरों के दर्शन करवाकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं। कृष्ण जन्म भूमि मंदिर मथुरा के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। मथुरा के बगल में वृंदावन भी है, यहां भी काफी मंदिर है। दिल्ली से मथुरा की दूरी करीब 185 किलोमीटर है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article