यात्रा

Wildlife Destination: बांधवगढ़ नेशनल पार्क की रोमांचक सैर, बाघों से हो सकता है आमना-सामना

Wildlife Destinations Madhya Pradesh: अगर आप वाइल्डलाइफ लवर हैं या परिवार के साथ नेचर ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो इस बार बांधवगढ़ नेशनल पार्क का रुख कर सकते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क सिर्फ एक जंगल नहीं बल्कि प्रकृति, इतिहास और रोमांच का अनूठा संगम है। लाइफ में कम से कम एक बार आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

Image

Bandhavgarh National Park (Image credit-canva)

Bandhavgarh National Park: जैव विविधता को करीब से देखने के लिए इस बार आप बांधवगढ़ नेशनल पार्क की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की शान बांधवगढ़ नेशनल पार्क पूरे भारत के सबसे प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व में से एक है जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। पहाड़ियां, घने जंगल और घास के मैदान बांधवगढ़ नेशनल पार्क की पहचान है जिसे 1968 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। टाइगर के अलावा आप यहां वाइल्डलाइफ की विविधता जैसे तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल, बारहसिंगा और सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियों के दीदार कर सकते हैं।

सफारी का अनुभव: जीप सफारी और हाथी सफारी का अद्भुत मजा आप यहां ले सकते हैं। रोमांचक होने के साथ ही ये अनुभव आपको प्रकृति के करीब भी ले जाता है। एंट्री परमिट के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं इसके अलावा ऑन-स्पॉट बुकिंग भी उपलब्ध रहती है।

घूमने का सबसे अच्छा समय: टाइगर देखने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से मई के बीच होता है। इसके अलावा अक्टूबर से जून तक का समय यहां घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।

रहने की सुविधा और कैसे पहुंचें: जंगल लॉज में स्टे का यहां आप अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा बांधवगढ़ के आसपास बजट से लेकर लग्जरी तक कई रिजॉर्ट्स हैं जहां आपके रहने की व्यवस्था हो जाएगी। उमरिया (35 किमी) इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। जबलपुर (170 किमी) इसके निकटतम एयरपोर्ट है। मध्य प्रदेश के कई शहरों से यह सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article