Himachal Pradesh Hill Station: धर्मशाला से लेकर मनाली तक हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के एक्सप्लोर करने के लिए तमाम हिल स्टेशन मौजूद हैं। अक्सर पर्यटक शांति की तलाश में इन हिल स्टेशनों का रुख करते हैं लेकिन, भीड़-भाड़ की वजह से हिमाचल के इन हिल स्टेशनों पर उन्हें वो वाइब नहीं मिलती जिसकी उन्हें तलाश रहती है। ऐसे में हम आपको ऐसे सीक्रेट हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अब भारत से ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी काफी पसंद कर रहे हैं।
हिमाचल के इस खूबसूरत हिल स्टेशन का नाम चैल है। 130 साल पहले पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने इस हिल स्टेशन को खोजा था। प्रकृति के बीच बसे इस हिल स्टेशन की खूबसूरती ऐसी है जो विदेशी पर्यटकों को भी अपना दीवाना बना देती है।
कम भीड़-भाड़ होने की वजह से चैल को सीक्रेट हिल स्टेशन भी कहा जाता है। सुकून के 2 पल बिताने के लिए आप इस हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं। चैल पैलेस आपको आकर्षित कर सकता है। इस पैलेस को 1891 में राजा भूपिंदर सिंह ने बनवाया गया था।
इसके अलावा चैल और सोलन के बीच स्थित साधुपाल झील की यात्रा की जा सकती है। काली का टिब्बा, सिद्ध बाबा का मंदिर भी यहां प्रमुख आकर्षण हैं। कम समय में बेहतर और खूबसूरत अनुभव के लिए ये यात्रा बेस्ट हो सकती है।
