Hill Stations India: भारत के हिल स्टेशन बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही सांस्कृतिक रूप से जीवंत और शांतिपूर्ण स्थान भी होते हैं। मनाली के बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर मसूरी और दार्जिलिंग के हिल स्टेशन्स तक यहां पर्यटकों के लिए एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। इस गर्मी के सीजन में प्रकृति प्रेमी और यात्रा के शौकीन लोग इन 3 हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।
मनाली, हिमाचल प्रदेश: कुल्लू की घाटी में बसा मनाली घूमने-फिरने के लिए शानदार हिल स्टेशन है। बर्फ से ढके पहाड़ों, घास के मैदानों और रोमांच का एक अनूठा संगम आपको मनाली में देखने को मिलता है। शहर का मनोरम परिदृश्य, सदियों पुराने मंदिर और शानदार बाजार फोटोग्राफी के शौकीन पर्यटकों के लिए भी ये जगह शानदार है।
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल: चाय के बागानों और कंचनजंगा की छाया में बसा दार्जिलिंग घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों को एक पुरानी दुनिया की याद दिलाता है। धुंध भरे पहाड़, सजे-धजे मठ और सीढ़ीदार बगीचे इस जगह की खासियत है। टॉय ट्रेन की यात्रा भी यहां पर्यटकों को काफी लुभाती है। टाइगर हिल का सूर्योदय का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
लेह, लद्दाख: लद्दाख की राजधानी लेह को भी आप बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। शुष्क पहाड़ों, क्रिस्टल क्लियर झीलों और प्राचीन मठों का एक आश्चर्यजनक रास्ता यहां आपकी यात्रा को मनोरम बनाता है। अछूते शुष्क दृश्य से लेकर समृद्ध बौद्ध विरासत के यहां आप दीदार कर सकते हैं। प्रसिद्ध पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी यहां के प्रमुख आकर्षण है।
