Ramayana Yatra: सिर्फ 6 दिनों में पूरी करें रामायण यात्रा, जानिए किराया और सुविधाएं

Ramayana Yatra: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने राम भक्तों के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 6 दिन में कई प्रमुख जगहों के दर्शन पर्यटक कर सकेंगे।

Ramayana Yatra: अगर आप आस्था और पर्यटन का अनोखा अनुभव एकसाथ करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपके लिए खास होने वाला है। इन टूर पैकेज का नाम- 'SRI LANKA RAMAYANA YATRA' है। यात्रा की शुरुआत 24 सितंबर 2026 को कोयंबटूर एयरपोर्ट से होगी। यहां से फ्लाइट के जरिए पहले चेन्नई पहुंचेंगे। इसके बाद श्रीलंका के बंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलंबो पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर टूर गाइड आपका स्वागत करेगा और वहां से आपको चिलाव ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन के बाद रात का खाना मिलेगा और यहीं रात्रि विश्राम होगा।

Ramayana Yatra

सिर्फ 6 दिनों में पूरी करें रामायण यात्रा

दूसरे और तीसरे दिन का प्लान

सुबह नाश्ते के बाद सबसे पहले मानावारी मंदिर के दर्शन होंगे। मान्यता है कि यहां भगवान राम ने पहला शिवलिंग स्थापित किया था। इसके बाद मुनीश्वरम मंदिर जाएंगे, जिसका संबंध भी रामायण से माना जाता है। फिर दंबुला गुफा मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद त्रिंकोमाली पहुंचकर प्रसिद्ध तिरु कोनेश्वरम मंदिर के दर्शन होंगे, जो भगवान शिव के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। साथ ही श्री लक्ष्मी नारायण पेरुमल मंदिर भी दिखाया जाएगा। दिन खत्म होने पर दंबुला में होटल में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

End of Feed