यात्रा

एक ट्रिप दो देश, अंकोर वाट से हालोंग बे तक ड्रीम जर्नी

IRCTC Tour package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वियतनाम से लेकर कंबोडिया तक घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

अंकोर वाट से हालोंग बे तक ड्रीम जर्नी

IRCTC Tour package: फरवरी के महीने को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'COMBODIA & VIETNAM ESCAPE ANKOR WAT TO HALONG BAY' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वियतनाम से लेकर कंबोडिया तक घूमने का मौका मिल रहा है।

ये पैकेज बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि एशिया के सबसे खूबसूरत देशों को आप अपनी आंखों से देखेंगे। यह देश प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध इतिहास और रंगीन संस्कृति का शानदार मेल है, जो इसे घूमने वालों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है। शानदार समुद्री तटों और ऊंचे पहाड़ों से लेकर हरे-भरे डेल्टा और चहल-पहल से भरे शहरों तक यात्रा के दौरान हर कदम पर कुछ नया और यादगार अनुभव आपको मिलेगा।

11 दिन और 10 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 25 फरवरी 2026 को इंदौर एयरपोर्ट से इंडिगो फ्लाइट द्वारा रात 9:45 बजे (21:45 hrs) सिएम रीप के लिए प्रस्थान होगा, जो कोलकाता होते हुए जाएगी। रास्ते में रात ट्रांजिट में बिताई जाएगी। सुबह करीब 6:30 बजे सिएम रीप पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट पर रिसीव कर होटल ट्रांसफर किया जाएगा और होटल में चेक-इन होगा। थोड़ी देर आराम के बाद लंच के लिए निकलेंगे। इसके बाद सिएम रीप शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित कोंगफ्लुक फ्लोटिंग विलेज का दौरा करेंगे, जहां कंबोडिया की असली जिंदगी को करीब से देखने और टोनले साप झील के तैरते गांवों में लोगों का जीवन समझने का मौका मिलेगा। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद शानदार होने वाली है।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,94,200 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 1,58,500 और 1,57,200 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 1,50,100 तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड WBO047 है। ज्यादा जानकारी के लिए 9321901861, 8287931726, 9321901862 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल एप्प के माध्यम से भी आप पैकेज की बुकिंग किसी भी वक्त कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article