यात्रा

Travel Shayari: 'सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल ज़िंदगानी फिर कहां..', सफ़र पर निकलने को मजबूर कर देंगी ये बेस्ट ट्रैवल शायरी

Best Travel Shayari: सैर, यात्रा या सफर के लिए तमाम कवियों और शायरों ने कई बेहतरीन शेर (Travel Shayari In Hindi) औऱ नज्म लिखे हैं। आइए डालते हैं एक नजर सफर को अपने में समेटे 10 चुनिंदा शेरों पर:

Image

सफरनामा: Best Travel Shayari In Hindi

Best Travel Shayari In Hindi: किसी ने क्या खूब कहा है कि दुनिया एक किताब है और जो यात्रा नहीं करते हैं वे केवल एक पन्ना ही पढ़ते हैं (Travel Quotes In Hindi)। जी हां हमें जितनी सीख किताबों के ढेर से नहीं मिलती उतना हम घूम-फिर कर सीख सकते हैं। दुनिया की सैर कर हमें वहां के लोगों को, वहां की संस्कृति को और वहां की तमाम चीजों को देखने समझने में मदद मिलती हैं। बहुत से लोग तो साल के 100 दिन सफर में ही रहते हैं। वहीं कुछ लोग जिंदगी की कश्मकश में ऐसे उलझे हैं कि घूमने फिरने का समय ही नहीं निकाल पाते हैं।

सैर, यात्रा या सफर के लिए तमाम कवियों और शायरों ने कई बेहतरीन शेर औऱ नज्म लिखे हैं। आइए डालते हैं एक नजर सफर को अपने में समेटे 10 चुनिंदा शेरों पर:

Best Travel Quotes | Best Travel Shayari | सफर पर शायरी

1. सफ़र में ऐसे कई मरहले भी आते हैं

हर एक मोड़ पे कुछ लोग छूट जाते हैं

-आबिद अदीब

2. मैं लौटने के इरादे से जा रहा हूँ मगर

सफ़र सफ़र है मिरा इंतिज़ार मत करना

-साहिल सहरी नैनीताली

3. सफ़र के साथ सफ़र की कहानियाँ होंगी

हर एक मोड़ पे जादू-बयानियाँ होंगी

- खलील तनवीर

4. है कोई जो बताए शब के मुसाफ़िरों को

कितना सफ़र हुआ है कितना सफ़र रहा है

-शहरयार

5. ज़िंदगी अपनी मुसलसल चाहतों का इक सफ़र

इस सफ़र में बार-हा मिल कर बिछड़ जाता है वो

- इब्राहीम अश्क

6. ख़ामोश ज़िंदगी जो बसर कर रहे हैं हम

गहरे समुंदरों में सफ़र कर रहे हैं हम

-रईस अमरोहवी

7. सफ़र के ब'अद भी मुझ को सफ़र में रहना है

नज़र से गिरना भी गोया ख़बर में रहना है

- आदिल रज़ा मंसूरी

8. करें तो किस से करें ना-रसाइयों का गिला

सफ़र तमाम हुआ हम-सफ़र नहीं आया

- इफ़्तिख़ार आरिफ़

9. सफ़र है शर्त मुसाफ़िर-नवाज़ बहुतेरे

हज़ार-हा शजर-ए-साया-दार राह में है

- हैदर अली आतिश

10. नए सफ़र की लज़्ज़तों से जिस्म ओ जाँ को सर करो

सफ़र में होंगी बरकतें सफ़र करो सफ़र करो

- महताब हैदर नक़वी

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article