यात्रा

Places Near Yamunotri: दयारा बुग्याल, बड़कोट, डोडीताल झील... यमुनोत्री के पास घूमने की ये हैं सुंदर-सुंदर जगह, ट्रैवल प्लान में जरूर करें शामिल

Tourist Places Near Yamunotri: चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव में लोग यमुनोत्री धाम जाते हैं। आज हम आपको यमुनोत्री धाम के पास घूमने की कुछ सुंदर-सुंंदर जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। ये सभी जगह काफी सुंदर है और एक बार यहां आने पर आप बार-बार यहां आया करेंगे।

Image

Places Near Yamunotri: यमुनोत्री के पास घूमने की ये हैं सुंदर-सुंदर जगह।

Best Places Near Yamunotri: यमुनोत्री (Yamunotri) चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) का पहला पड़ाव है। यहां आने के लिए करीब 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इस साल 10 मई से यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। यात्रा शुरू होने के दो दिनों के अंदर ही यमुनोत्री में करीब 30 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच गए हैं। यमुनोत्री में जाम जैसी स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा न करने का अनुरोध किया है। दरअसल रविवार के चलते और भी भीड़ होने की संभावना है। अगर आप भी भीड़ के चलते यमुनोत्री नहीं जा रहे हैं, तो आप उसके आसपास कई और जगहों पर घूमने (Best Tourist Places Near Yamunotri) के लिए जा सकते हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ यमुनोत्री के आसपास घूमने की कुछ बढ़िया और सुंदर जगह शेयर कर रहे हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

यमुनोत्री के आसपास घूमने की जगह (Best Places Near Yamunotri)

बड़कोट (Barkot)

यमुनोत्री के पास स्थित बड़कोट एक हिल स्टेशन है। यहां से गंगा और यमुना नदी होकर गुजरती हैं। बड़कोट ट्रैकिंग, एंडवेचर एक्टिविटीज के लिए बेस्ट है। चारधाम यात्रा के दौरान लोग बड़कोट में रुकना पसंद करते हैं। समुद्र तल से 1,220 मीटर की ऊंचाई पर ऊंचे रोडोडेंड्रोन और ओक के बीच स्थित बड़कोट से बंदरपूंछ चोटी के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं।

नचिकेता झील (Nachiketa Lake)

यमुनोत्री के पास घूमने के लिए नचिकेता झील भी बेस्ट ऑप्शन में से एक है। नचिकेता झील बेहद सुंदर है। झील के आसपास घने देवदार और ओक के जंगल है। नचिकेता झील के पास एक फेमस नाग देवता का मंदिर भी है।

Nachiketa Lake

Nachiketa Lake

डोडीताल झील (Dodital Lake)

डोडीताल झील यमुनोत्री के पास घूमने के लिए शानदार जगह है। ये 3024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये झील ताजे पानी की झील है। पिकनिक, ट्रैकिंग के लिए आप यहां अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आ सकते हैं।

Dodital Lake

Dodital Lake

दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal)

दयारा बुग्याल घूमने के लिए शानदार जगह है। ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। 3048 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ी पर स्थित ये जगह काफी सुंदर है। यहां पहुंचने के लिए बार्सू गांव से लगभग 9 किमी की दूरी तय करते हैं। गर्मी के मौसम में दूर-दूर से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। ठंड के मौसम में यहां भारी बर्फबारी होती है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article