यात्रा

Places Near Delhi within 300 kms: दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर घूमने की ये हैं बेस्ट जगह, देखने के मिलेंगे महल, किले, झरने और हिल स्टेशंस

Tourist Places Near Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपको घूमने के ऑप्शंस की कोई चिंता नहीं करनी चाहिए। दिल्ली के आसपास घूमने-फिरने के कई ऑप्शंस मौजूद हैं। आज हम आपको दिल्ली से 300 किलोमीटर के बीच घूमने की कुछ बढ़िया जगहों के बारे में आपको बताएंगे, जहां आपको परिवार या फिर दोस्तों के साथ जरूर जाना चाहिए।

Image

Places Near Delhi within 300 kms: दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर घूमने की ये हैं बेस्ट जगह।

Best Places Near Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को घूमना फिरना काफी ज्यादा पसंद है। वीकेंड हो या फिर हॉलिडे, दिल्लीवाले निकल पड़ते हैं घूमने के लिए। आमतौर पर दिल्लीवाले अपनी खुद की गाड़ी से घूमना पसंद करते हैं। हालांकि कई लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड में कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो आज हम आप दिल्ली से 300 किलोमीटर तक की रेंज के आसपास घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं।

दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर घूमने की जगह (Places to Visit near Delhi within 300 Kms)

आगरा (Agra)

दिल्ली के पास घूमने की बेहद खास जगहों में से एक है। आगरा देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट है। आगरा में ही दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल है। ताजमहल को देखने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों से भी टूरिस्ट यहां आते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो वीकेंड में आप यहां आने का प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से आगरा की दूरी 242 किलोमीटर है।

Agra

Agra

जयपुर (Jaipur)

राजस्थान की राजधानी जयपुर दिल्ली के आसपास घूमने की खास जगहों में से एक है। दिल्ली से जयपुर की दूरी करीब 268 किलोमीटर है। जयपुर में घूमने के लिए आपको कई सारे किले और महल देखने को मिलेंगे। हालांकि गर्मी के मौसम में यहां आने से बचना चाहिए। जयपुर अपने मेलों और उत्सवों के लिए भी जाना जाता है, जिसमें काफी भीड़ देखने को मिलती है। नवंबर से मार्च के बीच जयपुर घूमने का सबसे बढ़िया समय है।

Jaipur

Jaipur

नैनीताल (Nainital)

वीकेंड में घूमने के लिए नैनीताल सबसे बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। खासतौर से दिल्ली के लोग यहां घूमने के लिए जरूर आते हैं। नैनीताल की खासियत ये भी है कि टूरिस्ट इस जगह को काफी पसंद करता है और एक बार यहां आने वाला टूरिस्ट बार-बार आता है। नैनीताल में घूमने के काफी ऑप्शंस मौजूद हैं, जिसके चलते आप यहां आने पर बोर नहीं होंगे। हनीमून के लिए कपल्स यहां आना काफी पसंद करते हैं। दिल्ली से नैनीताल की दूरी 285 किलोमीटर है।

Nainital

Nainital

मसूरी (Mussorie)

देश की राजधानी दिल्ली से करीब 270 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी घूमने की बेहद खास जगहों में से एक है। 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मसूरी उत्तराखंड का एक फेमस हिल स्टेशन है। मसूरी प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, जिसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यहां आने का सबसे बढ़िया समय सितंबर से जून महीने के बीच है। यहां आपको घूमने के लिए सबसे ज्यादा झरने मिलेंगे, जिनमें केम्प्टी फॉल्स, झड़ीपानी फॉल्स, मोसी फॉल्स, भट्टा फॉल्स खासतौर पर काफी फेमस है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article