यात्रा

Best Tourist Places Near Chandigarh: चंडीगढ़ के आसपास घूमने की ये 4 जगह हैं बेहद स्पेशल, देखने को मिलेंगे जन्नत जैसे नजारे

Best Tourist Places Near Chandigarh: चंडीगढ़ के आसपास घूमने की कई सारी ऐसी जगह हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। आज इसी को लेकर हम आपको ऐसी ही 4 सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे।

Image

Best Tourist Places Near Chandigarh: चंडीगढ़ के आसपास घूमने की खास जगह।

Best Tourist Places Near Chandigarh: देश में घूमने (Travel) की बढ़िया जगहों में चंडीगढ़ (Chandigarh) का नाम जरूर होता है। चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ ही पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए बहुत सारी जगहें (Travel Places Near Chandigarh) हैं, जो आपकी छुट्टियों को और भी शानदार बना देंगी। चंडीगढ़ से करीब 100- 150 किलोमीटर के अंदर आपका ऐसी जगहें देखने को मिलेंगी, जो आपका दिल जीत लेगी। इसी को लेकर आज हम आपको बताएंगे कि चंडीगढ़ (Best Tourist Places Near Chandigarh) आने पर आप उसके आसपास कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं। चंडीगढ़ आप आसानी से किसी भी माध्यम से पहुंच सकते हैं।

चंडीगढ़ के आसपास घूमने की बेस्ट और सुंदर जगह(Best Tourist Places Near Chandigarh)

शिमला (Shimla)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही शिमला देश का एक फेमस हिल स्टेशन है। देश ही नहीं विदेशों से भी यहां टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। शिमला 2,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिमला फैमिली और हनीमून के लिए एक बहुत फेमस हिल स्टेशन है। चंडीगढ़ से यहां की दूरी 110 किलोमीटर है।

कसौली (Kasauli)

चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते पर स्थित कसौली भी घूमने की एक बढ़िया जगह है। वीकेंड के लिए ये जगह बेहद बढ़िया है। आप चंडीगढ़ आने पर यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ से यहां की दूरी महज 60 किलोमीटर है। यहां आकर आप ट्रैकिंग और कैम्पिंग कर सकते हैं।

कुफरी (Kufri)

शिमला से कुछ ही दूरी पर स्थित कुफरी भी चंडीगढ़ के पास घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है। हनीमून के लिए ये जगह काफी फेमस है। हिमालय की गोद में बसा कुफरी हिमाचल में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। वीकेंड में यहा पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। चंडीगढ़ से कुफरी की दूरी 125 किलोमीटर है।

नाहन (Nahan)

चंडीगढ़ के पास घूमने की बेस्ट जगहों की लिस्ट में नाहन का भी नाम है। शिवालिक पर्वतमाला के बीच स्थित ये छोटा सा हिल स्टेशन हॉलिडे के लिए स्पेशल है। ऐसा माना जाता है कि इस शहर का नाम नाहर नाम के एक ऋषि के नाम पर पड़ा है जो उसी स्थान पर रहते थे जहां आज यह शहर खड़ा है। नाहन में आप बगीचों, मंदिरों और एक मानव निर्मित झील देख सकते हैं। चंडीगढ़ से नाहन की दूरी 85 किलोमीटर है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article