यात्रा

Best Places in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए ये जगह हैं बेहद खास, पत्नी और बच्चों संग जरूर करें विजिट

Travel Places in Uttar Pradesh: यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां आपको घूमने के कई सारे सुंदर और बढ़िया ऑप्शन मिलते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ फेमस जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर पहुंचना चाहिए।

Image

Best Places in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए ये जगह हैं बेहद खास।

Best Tourist Places in Uttar Pradesh: देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) घूमने (Travel) के लिए भी काफी स्पेशल है। यहां आपको घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शन (Best Tourist Options in Uttar Pradesh) मिलेंगे। उत्तर प्रदेश सबसे पुराने शहरों में से एक है, जहां आप भारत की विरासत और संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं। यहां धार्मिक स्थल से लेकर टूरिस्ट स्पॉट, प्राचीन इमारतें, किले, महल आदि है। दूर-दूर के राज्यों से पर्यटक (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ फेमस जगहों (Best Places in Uttar Pradesh) के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर (Best Travel Places in UP) जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में घूमने की बढ़िया जगह (Tourist Places in Uttar Pradesh)

आगरा (Agra)

उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए टूरिस्ट आगरा खूब आते हैं। आगरा में ही दुनिया का के सात अजूबों में से एक ताजमहल है। इसे देखने के लिए विदेशों से भी टूरिस्ट आगरा आता है। ताजमहल के अलावा भी आगरा में घूमने के कई सारे ऑप्शन है। ताजमहल के अलावा यहां घूमने की बढ़िया जगहों में आगरा का किला और फ़तेहपुर सीकरी है। यहां घूमने का बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।

Agra

Agra

अयोध्या (Ayodhya)

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए आप भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या भी जा सकते हैं। अयोध्या सरयू नदी के तट पर स्थित है। इसी साल अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। राम मंदिर के अलावा आप यहां गुलाब बाड़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर, हनुमान गढ़ी, कनक भवन घूम सकते हैं। अयोध्या घूमने का बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च महीने के बीच है।

लखनऊ (Lucknow)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ घूमने के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। यहां आपको सबसे ज्यादा पार्क देखने को मिलेंगे। लखनऊ गोमती नदी के किनारे स्थित है। नवाबों और कबाबों का ये शहर अपनी वास्तुकला, इतिहास, साहित्य और संस्कृति के लिए सबसे अधिक फेमस है। घूमने के लिए उत्तर प्रदेश आने वाला हर टूरिस्ट लखनऊ जरूर घूमने के लिए आता है।

Lucknow

Lucknow

वाराणसी (Varanasi)

यूपी में घूमने के लिए वाराणसी काफी स्पेशल है। इसे काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। वाराणसी को दुनिया का सबसे पुराना जीवित शहर माना जाता है। हिंदू धर्म के 7 पवित्र शहरों में से एक होने के चलते वाराणसी वास्तव में भारत की आध्यात्मिक राजधानी भी है। यहां आपको सबसे ज्यादा मंदिर देखने को मिलेंगे। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर भी वाराणसी में है। इस जगह को देखने के लिए अंग्रेज भी खूब आते हैं।

Varanasi

Varanasi

प्रयागराज (Prayagraj)

यूपी में आप घूमने के लिए प्रयागराज भी जा सकते हैं। प्रयागराज तीन नदियों - गंगा, यमुना और सरस्वती के मिलन बिंदु के लिए भी फेमस है। प्रयागराज में ही हर 12 साल में महाकुंभ मेला का आयोजन होता रहा है। यहां घूमने की खास जगहों में इलाहाबाद किला, आनंद भवन, चंद्र शेखर आजाद पार्क, इलाहाबाद संग्रहालय है। अक्टूबर से फरवरी महीने के बीच यहां घूमने का बढ़िया समय है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article