यात्रा

Monsoon Places in Maharashtra: मानसून में बनाएं महाराष्ट्र घूमने का प्लान, इन 4 जगहों पर जरूर करें विजिट; नहीं देखे होंगे ऐसे खूबसूरत नजारे

Maharashtra Monsoon Places: अगर आप मानसून के दौरान महाराष्ट्र में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां कई ऐसी जगह मौजूद हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं। बारिश के बाद ये सभी जगह और भी ज्यादा सुंदर नजर आती हैं। आप यहां अपनी फैमिली, पत्नी, गर्लफ्रेंड और दोस्तों संग आ सकते हैं।

Image

Monsoon Places in Maharashtra: मानसून में बनाएं महाराष्ट्र घूमने का प्लान, इन 4 जगहों पर जरूर करें विजिट; नहीं देखे होंगे ऐसे खूबसूरत नजारे

Maharashtra Best Monsoon Places: मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। मानसून के बाद से देश के कई राज्यों में जमकर बारिश भी हो रही है। बारिश से लोगों को काफी राहत भी मिली है। मानसून आने के बाद से मौसम भी काफी सुहावना हो गया है। बात अगर महाराष्ट्र की करें तो यहां भी मानसून आने के बाद से बारिश होनी शुरू हो गई है। मानसून में काफी लोग घूमने का भी प्लान करते हैं। महाराष्ट्र में काफी ऐसी जगह मौजूद हैं, जो मानसून के लिए काफी स्पेशल है और लोग यहां आना काफी पसंद करते हैं। इन जगहों में आपको नजारे भी शानदार देखने को मिलते हैं। आज हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी सुंदर-सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

महाराष्ट्र में मानसून के दौरान घूमने की बढ़िया जगह (Best Monsoon Places in Maharashtra)

माथेरान (Matheran)

मानसून के दौरान अगर आप किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप माथेरान जा सकते हैं। माथेरान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित एक छोटा, लेकिन सुंदर हिल स्टेशन है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है। मुंबई और पुणे के लोगों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। साथ ही माथेरान एक नो-व्हीकल हिल स्टेशन है। मानसून में अगर आप यहां आते हैं, तो आपको एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलेंगे।

matheran

matheran

लोनावला (Lonavala)

लोनावला महाराष्ट्र का एक फेमस हिल स्टेशन है। अगर आप मानसून के दौरान लोनावला आते हैं, तो आपको यहां शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। यहां घूमने के भी एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मौजूद हैं। लोनावला वीकेंड ट्रिप के लिए एक बेहतरीन जगह है। लोनावला झील, राजमाची पॉइंटस टाइगर लीप, बुशी डैम लोनावला की फेमस जगहों में से एक है। मानसून में आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ यहां आ सकते हैं।

lonavala

lonavala

महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

मानसून में घूमने के लिए महाबलेश्वर भी सुंदर और बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है। बारिश के बाद ये हिल स्टेशन और भी अधिक सुंदर दिखने लगता है। महाबलेश्वर मंदिर, आर्थर सीट, मैप्रो गार्डन, वेन्ना झील यहां की फेमस जगहों में से एक है। बारिश के बाद यहां के नजारे देखने लायक होते हैं।

Mahabaleshwar

Mahabaleshwar

पंचगनी (Panchgani)

पंचगनी सहयाद्री पर्वत श्रृंखला के बीच में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। महाराष्ट्र का ये हिल स्टेशन मानसून के दौरान और भी ज्यादा सुंदर नजर आता है। पंचगनी में घूमने के लिए टेबल लैंड, सिडनी पॉइंट, कमलगढ़ किला समेत कई सारी जगह मौजूद हैं। मानसून में आप यहां अपने करीबियों संग आ सकते हैं।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article