यात्रा

Hill Stations Nearby Lucknow: लखनऊ के पास मौजूद हैं ये फेमस हिल स्टेशंस, जून महीने में पार्टनर संग जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Hill Stations near Lucknow: अगर आप लखनऊ में रहते हैं और छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको हिल स्टेशंस का जरूर प्लान करना चाहिए। जून के महीने में पढ़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए हिल स्टेशंस किसी स्वर्ग से कम नहीं है। लखनऊ के आसपास कई सारे हिल स्टेशंस हैं, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

Image

Hill Stations Nearby Lucknow: लखनऊ के पास मौजूद हैं ये हिल स्टेशंस।

Best Hill Stations near Lucknow: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए फेमस है। यहां रहने वाले लोग घूमने का काफी शौक रखते हैं। खासतौर से गर्मियों के मौसम में यहां रहने वाले लोग हिल स्टेशंस पर खूब जाते हैं। लखनऊ में अप्रैल से लेकर जून तक भीषण गर्मी और लू पड़ती है, जिसके चलते लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशंस की ओर निकल पड़ते हैं। लखनऊ के आसपास कई हिल स्टेशंस हैं, जहां आप वीकेंड, लॉन्ग वीकेंड या फिर छुट्टियों में घूमने का प्लान कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ फेमस और सुंदर हिल स्टेशंस हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं।

लखनऊ के पास के हिल स्टेशंस (Hill Stations near Lucknow)

नैनीताल (Nainital)

लखनऊ के आसपास घूमने के लिए सबसे बढ़िया हिल स्टेशन नैनीताल है। लखनऊ के लोग यहां सबसे ज्यादा घूमने के लिए आते हैं। लखनऊ से नैनीताल की दूरी करीब 400 किलोमीटर है। गर्मी के मौसम में नैनीताल लखनऊ के लोगों के लिए स्वर्ग है। नैनीताल आकर आप यहां की नैनी झील में बोटिंग करने के साथ नैना देवी मंदिर जाकर मां के दर्शन करें। इसके अलावा बच्चों के लिए यहां जू, इको केव पार्क, टिफिन टॉप भी है। नैनीताल के आसपास भी आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस हैं।

Nainital

Nainital

। भीमताल में घुसते ही आपको एक बड़ी झील दिखाई देगी, जो नैनीताल जिले की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। लखनऊ के पास भीमताल सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। घूमने के लिए भीमताल आकर आप भीमताल लेक में बोटिंग करने के साथ कैंपिंग और हाइकिंग भी कर सकते हैं। आमतौर पर घूमने के लिए नैनीताल आने वाला हर टूरिस्ट यहां जरूर आता है।

Bhimtal

Bhimtal

पंगोट (Pangot)

लखनऊ से आप घूमने के लिए पंगोट का प्लान कर सकते हैं। पंगोट एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जो नैनीताल के पास है। घूमने के लिए नैनीताल आने वाले पर्यटकों को यहां घूमने के लिए जरूर आना चाहिए। पंगोट एक छिपा हुआ रत्न है, जहां नैनीताल के मुकाबले कम टूरिस्ट आते हैं। नेचर लवर्स पर्यटकों और फोटोग्रोफी को पंगोट काफी पसंद आता है। नैनीताल से पंगोट की दूरी 13 किलोमीटर की है।

Pangot

Pangot

मुक्तेश्वर (Mukteshwar)

हिमालय के दर्शन के लिए मुक्तेश्वर एक खास जगह है। ये हिल स्टेशन लखनऊ से करीब 421 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों को ये जगह काफी पसंद आती है। गर्मी में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। यहां घूमने की फेमस जगहों में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के साथ चौली की जाली, व्यू पॉइंट, ज़ीरो पॉइंट और भालू गाड़ झरना खास है। इसके अलावा यहां आने पर आपको इसके आसपास कई और ऑप्शंस हैं, जो आपको काफी पसंद आएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article