यात्रा

New Year 2024: साल 2024 में घूमने के लिए ढूंढ रहे हैं कोई अच्छी जगह? यहां देखें पूरी लिस्ट, फैमिली संग भी आएगा मजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2023, 12:17 PM IST

Best Destination In India: सर्दियों में घूमने जाना हर किसी को पसंद होता है। नए साल की छुट्टियों में कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। लोग नए साल का जश्न किसी अच्छी, खूबसूरत जगह पर मनाना चाहते हैं। ऐसे में हम आपके लिए बेस्ट जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं।

Image

indian visiting places

Best Destination In India: साल 2024 आने वाला है। बहुत से लोग नए साल का जश्न किसी अच्छी खूबसूरत जगह पर मनाना चाहते हैं। कम बजट में अगर भारत में ही अच्छी जगहों पर घूमने का मौका मिल जाए, तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की उन 4 खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ नए साल पर यात्रा कर पाएंगे।

1. अलीबाग

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में स्थित अलीबाग के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लोग महाराष्ट्र घूमने तो आते हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि कहां घूमने जाना चाहिए। वह बीच और मंदिर घूम कर वापस चले जाते हैं। लेकिन साल 2024 में आप एक बार अलीबाग जाने का प्लान जरूर बनाएं। अलीबाग में शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर स्थित बीच भी आपको अलग ही अहसास करवाएंगे। अलीबाग बीच शहर का मुख्य समुद्र तट है। इसे सबसे साफ बीच के लिए भी जाना जाता है। यहां सूर्यास्त के दौरान का नजारा आपका मन मोह लेगा।

अलीबाग में घूमने की जगह

1) कोलाबा किला- यहां अलीबाग बस स्टैंड से 3 किमी की दूरी पर आप कोलाबा सैन्य किला देखने जा सकते हैं। कोलाबा किला मराठा योद्धा शिवाजी महाराज द्वारा वर्ष 1680 ई. में बनवाया गया था।
alibaug

alibaug

2) जंजीरा किला- आप अलीबाग से 1 घंटे की दूरी पर स्थित मुरुड में जंजीरा किला भी देखने जा सकते हैं। यह किला पानी के बिलकुल बीच में बनाया गया है। इसे भारत के सबसे मजबूत समुद्री किलों में से एक माना जाता है। यह महाराष्ट्र में लोकप्रिय स्थानों में से एक है, और अलीबाग टूर पैकेज में अवश्य शामिल होने वाले स्थानों में से एक है। कई विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं चल रही हैं।

2. कॉर्बेट

अगर आप वाइल्ड लाइफ लवर्स है, तो आपको यहां जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। नेचर लवर यहां अपने परिवार के साथ भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। ये जगह भारतीय राष्ट्रीय उद्यानों में बाघों की सबसे ज्यादा संख्या के लिए फेमस है।

कॉर्बेट में घूमने की जगह

यहां आप 66 फीट ऊंचा झरना देखने जा सकते हैं। इस सुंदर स्थान तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ा पैदल चलना होगा। लेकिन आपको यहां मजा जरूर आएगा। पूर्णिमा की रात को तो यहां का नजारा वाकई आपके ट्रिप को यादगार बना देगा। ये जगह काफी शांतिपूर्ण है, हरे-भरे जंगल आपकी थकान और मन को अच्छा फील करवाएंगे।

1) गर्जिया देवी मंदिर- कोसी नदी के बीच स्थित एक बड़ी चट्टान में बसा ये देवी मंदिर आपको काफी पसंद आएगा। आपको यहां पहुंचने के लिए कुछ सीढ़ियां चढ़नी होगी। कपल के लिए ये जगह अच्छी मानी जाती है, यहां लोग माता का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं।

corbett

corbett

2) जिम कॉर्बेट पार्क- घने जंगल में बने इस पार्क में घूमने में आपको काफी खास महसूस होगा। पार्क में आपको नीलगाय, सांभर, चीतल जैसे जानवरों को देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, यहां आप जंगली हाथियों और स्लॉथ भालू की भी अच्छी आबादी देख सकते हैं।

3) क्यारी कैंप- कोटाबाग घाटी के भीतर घने जंगल के बीच ये जगह स्थित है, जो इसे जिम कॉर्बेट में घूमने के लिए मजेदार स्थानों में से एक बनाता है। ये जगह तरह से गांव जैसी शांति का अहसास करवाएगा। इसलिए यदि आप ग्रामीण परिवेश का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जगह बेस्ट है। इसके सिवा सीताबनी वन अभ्यारण्य , कोसी नदी कॉर्बेट नेशनल पार्क और रामगंगा बांध भी देखने जा सकते हैं।

3. चिकमगलूर

भारत में कई लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने आज से पहले इस जगह का नाम सुना भी नहीं होगा। लेकिन अगर आप एक बार यहां गए , तो हर साल यहां जाने का प्लान बनाएंगे। क्योंकि यहां आने वाले हर पर्यटक को कर्नाटक के चिकमंगलूर के शांत और सुखद वातावरण से प्यार हो जाता है। कॉफी लवर और नेचर लवर लोगों के लिए तो ये जगह बेस्ट है। ताजगी भरे कॉफी बागानों से भरी लहरदार घाटियां आपको वहीं बसने के लिए मजबूर कर देंगी। हरे-भरे परिदृश्य, जगमगाती नदियां और सुगंधित कॉफी बागान देखना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाना चाहिए।
Chikkamagaluru

Chikkamagaluru

चिकमगलूर में घूमने की जगह

ऐसी कई चीजें हैं जो चिकमंगलूर को कर्नाटक में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाता है। यहां आप ट्रैकिंग करने के लिए जा सकते हैं।

1) हेब्बे फॉल्स- यह खूबसूरत झरना मुख्य शहर से लगभग 10 किमी दूरी पर स्थित है। झरने को ढकने वाला हरा-भरा जंगल इस जगह के वातावरण को आराम और तनाव के लिए सुखद बनाता है।

2) बाबा बुदन गिरी- इस जगह को चंद्र द्रोण पर्वत के नाम से भी जाना जाता है, चिकमगलूर शहर के उत्तर में इस शानदार स्थान पर कई दिलचस्प गुफाएं और दर्शनीय स्थल हैं जो पहाड़ों और घुमावदार घाटियों के शानदार दृश्य पेश करते हैं। पर्यटक इस गंतव्य पर लंबी पैदल यात्रा और ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं।

थेक्कडी

थेक्कडी

4. थेक्कडी

केरल का एक पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन थेक्कडी, जहां आप नए साल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपका स्वागत ठंडी हवा और एक छोटे से शहर द्वारा किया जाएगा। यहां पर्यटक ज्यादातर पेरियार नेशनल पार्क देखने आते हैं। यहां आप पेरियार झील पर बोटिंग कर सकते हैं। पेरियार झील पर राफ्टिंग करना भी आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।
End of Article