यात्रा

गर्मी में इन जगहों पर घूमने का है प्लान तो एक बार जरूर जान लें तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया टेम्प्रेचर के टॉर्चर वाला अलर्ट

North India Heatwave Alert: उत्तर भारत इस समय लू और भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। कई राज्य में हालत काफी खराब है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए अलर्ट और एडवाइजरी भी जारी की है। अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको अपना प्लान फिलहाल के लिए कैंसल कर देना चाहिए।

Image

Heatwave in North India: गर्मी में इन जगहों पर घूमने का है प्लान तो एक बार जरूर जान लें तापमान।

Heatwave in North India: उत्तर भारत (North India) इस समय भयंकर गर्मी और लू से जूझ रहा है। मौसम विभाग दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भीषण गर्मी की आशंका भी जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस और उत्तर प्रदेश के आगरा में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए लोगों को अपने घरों के अंदर रहने के साथ ही खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है। भीषण गर्मी से लोग भी काफी बीमार पड़ रहे हैं। अगर आप इन राज्यों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यहां मौसम सही नहीं होने तक नहीं आना चाहिए। साथ ही आने से पहले मौसम जरूर देखकर घूमने के लिए आएं।

उत्तर भारत के इन राज्यों में पड़ रही है भीषण गर्मी और लू

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी भीषण गर्मी से जूझ रहा है। ताजगरी आगरा में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन यूपी के कई इलाकों में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। दिन के साथ रात में भी तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। राजधानी लखनऊ में गर्मी का 24 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

दिल्ली (Delhi)

देश की राजधानी दिल्ली में सूरज जमकर आग बरसा रहा है। यहां तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है। शनिवार को दिल्ली का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिल्ली में अगले दो से तीन दिन और गर्मी बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान (Rajasthan)

उत्तर भारत में इस सबसे अधिक तापमान का सामना राजस्थान को करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में फलौदी का अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं बाड़मेर में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी और लू को लेकर पूरा राजस्थान हाई अलर्ट पर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन गर्मी का कहर ऐसे ही जारी रहेगा। रविवार को भी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब (Punjab)

पंजाब में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां आज सुबह का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने पंजाब के कई हिस्सों में रेड अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

हरियाणा (Haryana)

हरियाणा में भी भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में 26, 27 और 28 के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि 29 मई के बाद भी हरियाणा में गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। शनिवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान सिरसा में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के ज्यादार जिलों में पारा 42 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article