यात्रा

बाली में क्या देखें? इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर करें शामिल

Bali Tourist Places: बाली में रोमांच, संस्कृति और समुद्र तटों का एक अद्भुत मिश्रण है। बाली में देखने योग्य मुख्य स्थानों के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिन्हें आप ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं या फिर दोस्तों या परिवार के साथ ये सभी जगहें आपकी इंटरनेशनल ट्रिप को और भी ज्यादा यादगार बना देंगी।

Image

बाली में क्या देखें

Bali Tourist Attractions: बाली शानदार और बेहद खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन है। दुनिया के सबसे टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन में बाली का नाम आता है। इस खूबसूरत द्वीप ने लंदन, दुबई, हनोई, पेरिस और रोम जैसे बड़े नामों को पछाड़कर घूमने-फिरने वालों की लिस्ट में टॉप की उपलब्धि हासिल की है। बाली को जीवंत पोस्टकार्ड के रूप में वर्णित करना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। जहां सफेद बालू की बीचेज, रंग-बिरंगे कोरल रीफ और द्वितीय विश्व युद्ध के पुराने जहाजों के मलबे देखने के लिए हैं। भारत से केवल 8 घंटे की फ्लाइट लेकर आप यहां पहुंच सकते हैं।

सेमिन्यक और कुटा समुद्र तट: इन जीवंत दक्षिणी तटों पर सफेद बालू और लहरों का आनंद लेने के लिए आप जा सकते हैं। सेमिन्यक में ट्रेंडी कैफे और सूर्यास्त के कॉकटेल का मजा लें, जबकि कुटा की नाइटलाइफ और एडवचेंर एक्टिविटी आपका दिन बना सकती हैं। सुबह जल्दी पहुंचें ताकि आप दिल खोलकर घूम सकें।

उलुवातु मंदिर: यह प्राचीन मंदिर अद्भुत सूर्यास्त और व्यापक दृश्य के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। यहां हर शाम 6 बजे का माहौल देखने लायक है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर दो पल सुकून की तलाश में हैं तो फिर उलुवातु मंदिर आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है।

उबुद मंकी फॉरेस्ट: उबुद के हरे-भरे जंगल में स्थित इस 12 एकड़ के अभयारण्य में 1000 से अधिक लंबे पूंछ वाले बंदर और प्राचीन मंदिर हैं। यहां घूमते समय ध्यान रखें कि ये बंदर चतुर होते हैं और आपके सामान को चुरा सकते हैं।

टेगल्लालांग चावल की बालियां: उबुद के उत्तर में स्थित ये हरे-भरे खेत यूनेस्को की धरोहर हैं। यहां की सुंदरता को देखने के लिए सुबह जल्दी जाएं और रास्ते में लुवाक कॉफी का आनंद लें।

नुसा पेनिडा द्वीप: बाली से 45 मिनट की स्पीडबोट यात्रा पर स्थित, यह द्वीप अपने कुदरती सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यहां केलिंगकिंग बीच और क्रिस्टल बे में स्नॉर्कलिंग का आनंद लें।

बाली में स्थित ये जगहें ना केवल इसके प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती हैं, बल्कि यहां की संस्कृति, एडवेंचर और आरामदायक वातावरण भी इन्हें खास बनाता है। यदि आप एक अद्वितीय अनुभव की तलाश में हैं, तो बाली आपकी अगली यात्रा के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर भी आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article