Azerbaijan Tourism: अजरबैजान भारतीय पर्यटकों की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन बनकर सामने आई है। पिछले साल भारत से लाखों लोगों ने इस देश की यात्रा की है ऐसे में अगर आप भी अजरबैजान की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इस देश की यात्रा से रिलेटेड तमाम जानकारी देंगे जिसको जानने के बाद आप बिना किसी झंझट या टेंशन के आराम से अजरबैजान की यात्रा कर पाएंगे।
Azerbaijan Travel From India: भारत से अज़रबैजान की यात्रा करने में 8 से 12 घंटे ( स्टॉप-ओवर के स्थान और कुल यात्रा मार्ग पर निर्भर) लगते हैं। फ्लाइट के माध्यम से आपको यात्रा करनी होगी। भारत से अज़रबैजान के लिए फिलहाल डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध नहीं है मतलब आपको यहां पहुंचने के लिए कम से कम एक या दो स्टॉप्स पर रुकना होगा। दुबई, मास्को और एस्तांबुल में ट्रांज़िट के बाद आप अज़रबैजान की राजधानी बखू तक पहुंच सकते हैं। Emirates, Aeroflot और Turkish Airlines भारत से अज़रबैजान के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध कराती हैं।
ई-वीजा है जरूरी: अजरबैजान की यात्रा के दौरान भारतीय पर्यटकों को ई-वीजा की आवश्यकता होती है। हालांकि, ये प्रोसेस बेहद आसान है। अजरबैजान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप ई-वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के महज 3 दिनों के अंदर ये आपको मिल जाता है।

Azarbaijan
Best Time to visit Azerbaijan: अजरबैजान का मौसम विभिन्न प्रकार के अनुभव प्रदान करता है। ऐसे में ये पूरी तरह से आप पर निर्भर है कि आप अजरबैजान की यात्रा के दौरान क्या अनुभव करना चाहते हैं। आमतौर पर, अज़रबैजान की यात्रा का सबसे अच्छा समय वसंत के दौरान मार्च के अंत से मई के दौरान होता है। इस मौसम में अजरबैजान की घाटियां प्राकृतिक सौंदर्य से पूरी तरह से खिल उठती हैं। फूलों की रंग-बिरंगी झलक और हरियाली इस मौसम में आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगी।
गर्मी के मौसम में जून से अगस्त के बीच अजरबैजान की यात्रा करना अनुकूल माना जाता है। हालांकि, गर्मी के मौसम में यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। गर्मी के मौसम में अगर आप इस देश की यात्रा कर रहे हों तो पहाड़ी इलाकों या समुद्र के किनारे स्थित क्षेत्रों की यात्रा करना आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।
सर्दियों में दिसंबर से फरवरी के बीच आप अजरबैजान की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान आप पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुभव कर सकते हैं। एडवेंचर के शौकीन लोग इस मौसम में यहां स्कीइंग जैसे खेलों का लुत्फ उठा सकते हैं।

Azarbaijan
Where To Stay In Azerbaijan: अजरबैजान में ठहरने के लिए पर्यटकों के पास कई शानदार और किफायती विकल्प मौजूद हैं। लक्ज़री होटल से लेकर बजट होटल तक यहां आपको सबकुछ मिल जाएगा।
लक्जरी होटल: अगर आप अजरबैजान की राजधानी बखू में लग्जरी होटल की तलाश में हैं तो फिर आप फोर सीजन्स होटल बखू, जुमेराह बिलगाह बीच होटल, फेयरमोंट बखू, फ्लेम टावर का चयन कर सकते हैं। यहां खर्चा भले ही थोड़ा ज्यादा हो लेकिन आपको एक लक्ज़री अनुभव प्राप्त होगा।
मिड-रेंज होटल: अगर आप मिड रेंज होटल की तलाश में हैं तो फिर बुलवार्ड होटल बखू या द क्रेसेंट बीच होटल का चयन कर सकते हैं। यहां आपको अच्छे और आरामदायक आवास का अनुभव मिलेगा।
बजट होटल: अगर आप बजट होटल की तलाश में हैं तो फिर क्यूबा होटल बखू, ग्रीन सिटी होटल बखू का चयन कर सकते हैं। बजट ट्रैवलर्स के लिए ये होटल उपयुक्त है।

Azarbaijan
Tourist Places To Visit In Azerbaijan: अजरबैजान में कई आकर्षक स्थल हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अजरबैजान की यात्रा के दौरान आप बखू में हेदर अलीव सेंटर, आईचरिशेहर, फ्लेग टावर, बखू प्रॉमेनेड और कैस्पियन सी की यात्रा कर सकते हैं।
गाबाला में गाबाला वॉटरफॉल और टुफंदाग माउंटेन रिसॉर्ट जाना बिल्कुल मत भूलें। शेकी में शेकी पैलेस, शेकी कारवां सराय और ग्यूसार नदी के दीदार करें। लांकरान में लांकरान किला और लांकरान स्प्रिंग्स ट्रैवल करें। गुबा में गुबा ऐतिहासिक संग्रहालय, गुबा रिज और गुबा के खुबसूरत बाग देखना बिल्कुल मत भूलें। इसके अलावा गांजा किला, कुबातलि पहाड़ियां, खिनलुग पर्वत गाँव, कुबा का म्यूजियम को अपनी बकैट लिस्ट में शामिल करें।

Azarbaijan
Azerbaijan Nightlife: नाइटलाइफ एन्जॉय करने के लिए आप अजरबैजान की राजधानी बखू का रुख करें। यहां की नाइटलाइफ जीवंत और विविधतापूर्ण है जो विदेशी और स्थानीय दोनों पर्यटकों को खासा लुभाती है। एनर्जी क्लब, पासिफ़िको बाकू, इलेवन क्लब, चैहाना टी लाउंज, द ओल्ड सिटी बार, बोस्फोरस बाकू, बाकू जैज़ सेंटर, ओपेरा और बैले थियेटर।
Azerbaijan Tour Package Cost: भारत से बखू का राउंड ट्रिप टिकट आपको 25 से 35 हजार तक के बीच में मिल जाएगा। स्टॉप-ओवर फ्लाइट में किराया थोड़ा कम होता है। ई वीजा के लिए ₹2,000 से ₹3,000 के बीच शुल्क देना होता है। ₹1,000 से ₹2,500 प्रति रात के हिसाब से आपको वहां बजट में होटल मिल जाएंगे। ₹300 से ₹800 प्रति व्यक्ति के हिसाब से आपको खाना मिल जाएगा। 7 दिनों के लिए अगर आप यहां की यात्रा कर रहे हैं तो कुल अनुमानित खर्च 70 हजार तक आ सकता है।
